फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cosmetic products worth four lakhs being sold in the name of branded companies seized

Meerut News: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे चार लाख के कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त

Sat, 11 Nov 2023 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cosmetic products worth four lakhs being sold in the name of branded companies seized
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में पुलिस और एक कंपनी से जुड़ी जांच टीम ने छापा मारा। यहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त किए गए। इनमें अधिकांश उत्पाद हेयर रिमूवल, पेन किलर श्रेणी के रहे। टीम के अनुसार करीब चार लाख रुपये की कीमत का माल जब्त किया गया। इसके साथ ही नईम नाम का आरोपी पकड़ा गया। कॉपी राइट अधिनियम के तहत आरोपी नईम के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुंबई की एक कंपनी के अधिकारी सोमित आर्य ने बताया कि वह नामचीन कंपनियों के उत्पादों की मॉनिटरिंग करते हैं। माधवपुरम में उनकी कंपनी के क्लाइंट के नकली उत्पाद बेचने की सूचनाएं मिल रही थीं। सोमित की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने माधवपुरम में मोदी होटल के पास गाड़ी में सवार एक युवक की तलाशी ली। गाड़ी से काफी मात्रा में कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम तारापुरी निवासी नईम पुत्र शब्बीर बताया। नईम ने बताया कि फिलहाल वह लिसाड़ीगेट में ही ईदगाह गोल्डन में रह रहा है।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि नईम यह माल शहर की बड़ी-बड़ी दुकानों पर सप्लाई करता था। आरोपी से बरामद माल की जांच की जा रही है। उधर, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपी नईम के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed