फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation's negligence...ground water contaminated

Meerut News: निगम की लापरवाही...भूगर्भ जल दूषित

Tue, 07 Nov 2023 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation's negligence...ground water contaminated
मेरठ। शहर में कई जगह लगे कूड़े के पहाड़ से भूगर्भ जल भी दूषित होने लगा है। इसके बाद भी निगम के अफसरों के कान में कूड़े के निस्तारण के लिए जूं नहीं रेंग रही।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में कूड़े का पहाड़ बनाकर निगम ने छोड़ दिया है। जिससे करीब 20 लाख की आबादी 10 साल से प्रभावित है। अब कूड़े के पहाड़ पर मलिन बस्ती बस गई है। और कूड़े का कीचड़ क्षेत्र के भूगर्भ जल को दूषित कर रहा है। हापुड रोड स्थित लोहिया नगर में करीब 1200 टन रोजाना कूड़ा डाला जाता है। यहां लगा कूड़ा निस्तारण प्लांट नाम भर का है। आलम यह है कि वहां पर 32 लाख मैट्रिक टन कूड़े का पहाड़ बन गया है। बार-बार एनजीटी की चेतावनी के बाद भी निगम के अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। परीक्षितगढ़ रोड स्थित गावड़ी गांव में कूड़े के पहाड़ है। नगर निगम ने ऑर्गेनिक रीसाइकलिंग लिमिटेड कंपनी के साथ 7 साल पहले कूड़ा निस्तारण करने के लिए अनुबंध किया था। यह योजना भी नगर निगम की परवाह नहीं चल पाई। इससे क्षेत्रवासी कूड़े से तो प्रभावित हैं। साथ ही कूड़े के चलते क्षेत्र का भूगर्भ जल भी दूषित हो रहा है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह का कहना है कि लगातार साफ सफाई का अभियान चल रहा है। कूड़ा रोजाना उठाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed