फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation's game... only 552 rupees house tax on a building worth 17 crores

निगम का खेल...17 करोड़ के भवन पर सिर्फ 552 रुपये गृहकर

Fri, 15 Aug 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation's game... only 552 rupees house tax on a building worth 17 crores
मेरठ। निगम का खेल भी गजब है। दस लाख कीमत के भवन पर 4 हजार और शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्किट में 17 करोड़ रुपये के भवन पर सिर्फ 552 रुपये का गृहकर लगाकर बिल जारी कर दिया। इसको लेकर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। निगम इस तरह गृहकर के बिल वितरित करेगा तो कैसे वसूली होगी। नगर आयुक्त ने इस प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जीआईएस सर्वे के आधार पर नया गृहकर वसूलना निगम के सामने चुनौती बना हुआ है। एक साल में निगम गृहकर की वसूली नहीं कर पा रहा है। विकास कार्य के लिए शासन ने धनराशि रोकने की चेतावनी दी, तब आनन-फानन में नए गृहकर के बिल वितरित कर दिए। जिसमें भवन स्वामियों पर दस गुना ज्यादा गृहकर के बिल पहुंच गए। इस पर पार्षदों और आम लोगों ने नाराजगी जता दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने बृहस्पतिवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्किट स्थित एक व्यवसायिक भवन का गृहकर बिल मीडिया को दिया। उसमें निगम ने भवन की कीमत 17 करोड़ दर्शाने के बाद कुल 554 गृहकर लगाकर बिल जारी कर दिया। जबकि नगर निगम के माधवपुरम सहित कई जगहों पर 10 लाख कीमत के भवन पर चार हजार रुपये तक का गृहकर बिल वितरित हुआ है। इसके अलावा 25 लाख के भवन पर 10 हजार कर गृहकर का बिल भेजा गया हैं। सवाल उठता कि 17 करोड़ के भवन पर कुल 554 रुपये का गृहकर कैसे लगा दिया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed