फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation's claim: 70 percent of the drains are clean, oil worth two crores burnt

निगम का दावा : 70 फीसदी नाले साफ, दो करोड़ का तेल फूंका

Fri, 09 Jun 2023 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 09 Jun 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Corporation's claim: 70 percent of the drains are clean, oil worth two crores burnt
मेरठ। नगर निगम शहर के 70 फीसदी नालों की सफाई का दावा कर रहा है। 16 अप्रैल से अब तक निगम की टीम दो करोड़ रुपये का डीजल और पेट्रोल फूंक चुकी है। एक करोड़ का बजट अभी बाकी है। नगर निगम के अधिकारी बरसात से पहले सभी नालों की सफाई करने की बात कह रहे हैं। लेकिन हकीकत में अभी शहर के अधिकांश नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। शहरवासी बरसात के मौसम में फिर से जलभराव की समस्या झेलने के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में रात के समय नाला सफाई कराई जा रही है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया 10 दिन से लगातार मौके पर जाकर मुआयना कर रहे हैं। दो-तीन जेसीबी, चार-पांच ट्रैक्टर-ट्राली व 10 सफाई कर्मचारी नाला साफ करते दिखाई भी देते हैं। निकाय चुनाव 13 मई को संपन्न होने के बाद निगम के अधिकारी नाला सफाई को लेकर सक्रिय हैं। शहर के कई नाले गंदगी से अटे हैं। आधे शहर में अभी निगम की टीम नहीं पहुंची है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि शहर के 70 फीसदी नालों की सफाई हो चुकी है। बरसात में सड़क पर पानी नहीं भरेगा।
विज्ञापन


शहर में छोटे-बड़े 309 नाले
महानगर में छोटे-बड़े 309 नाले हैं। ओडियन नाला, सूरजकुंड, कसेरूखेड़ा, आबू नाला, थापरनगर, काजीपुर गुर्जर चौक, शताब्दीनगर, रुड़की रोड सहित 14 नाले बड़े हैं। स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं कि नालों की सफाई का अभियान तेज चलाया जाए, ताकि बरसात से पहले सब नाले साफ हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन डिपो से आता निगम की गाड़ियों में तेल
निगम की गाड़ियों में तीन डिपो सूरजकुंड, दिल्ली रोड और कंकरखेड़ा डिपो से डीजल-पेट्रोल आता है। तीनों डिपो से करीब दो करोड़ का तेल निगम की गाड़ियों में फुंक गया है। एक करोड़ का बजट अभी बाकी है, जिसको बरसात से पहले निगम की गाड़ियों पर खर्च करना है। नाला सफाई का निगम ने तीन करोड़ का बजट बनाया था।



वर्जन
बरसात से पहले शहर के 309 नालों की सफाई के लिए अभियान चल रहा है। तीनों डिपो से वाहनों का तेल आता है। करीब तीन करोड़ का खर्च हो जाएगा। अबकी बार बरसात में शहर की सड़कों पर पानी न भरे, इसको लेकर सभी नालों की सफाई कराई जा रही है। - डॉ. हरपाल सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed