फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation strict on increasing pollution... Fines imposed on Maida, Electricity Department and 10 dairy operators

Meerut News: बढ़ते प्रदूषण पर निगम सख्त... मेडा, बिजली विभाग और 10 डेयरी संचालकों पर लगाया जुर्माना

Sun, 07 Dec 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation strict on increasing pollution... Fines imposed on Maida, Electricity Department and 10 dairy operators
मेरठ। महानगर में लगातार बढ़ रहे एक्यूआई को देखते नगर निगम जुर्माना लगा रहा है। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण, कूड़ा फेंकना, निर्माण सामग्री डालना और सार्वजनिक स्थानों का गलत को देखते हुए नगर निगम ने शनिवार को अभियान चलाया। नगर निगम ने पहले विकास प्राधिकरण और बिजली विभाग पर दस-दस हजार का जुर्माना लगाया है। इसके बाद दस डेयरी संचालकों पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया कि मेडा और बिजली दोनों विभागों ने अपने निर्माण व मरम्मत कार्य का मटेरियल सड़क पर फैला रखा था। इससे यातायात बाधित हो रहा था व गंदगी भी फैल रही थी। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित दस डेयरी संचालकों पर दस-दस हजार का जुर्माना लगाया। बताया गया कि कई डेयरी वाले सड़क किनारे गोबर व कचरा फेंक रहे थे, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ ही संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा था। शनिवार शाम नगर आयुक्त सौरभ गंगवार अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे और दिल्ली रोड, रुड़की रोड सहित कई जगह पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया कि जहां भी कूड़ा, मलबा या निर्माण सामग्री सड़क पर मिल रही है। वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। अभियान के दौरान मिली गड़बड़ियों पर तुरंत मौके पर चालान किया गया
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed