फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation councillors said- if the employees are not counted then they will boycott the board meeting

निगम के पार्षद बोले- कर्मचारियों की गिनती नहीं तो बोर्ड बैठक का करेंगे बहिष्कार

Wed, 16 Apr 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Corporation councillors said- if the employees are not counted then they will boycott the board meeting
बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने को लेकर नगर आयुक्त तो ज्ञापन सौंपते पार्षद
मेरठ। नगर निगम के सूरजकुंड डिपो में पार्षद रविंद्र कुमार के गोलीकांड में महानगर अध्यक्ष, ऊर्जा राज्यमंत्री, विधायक, एमएलसी और महापौर ने समझौता कराने के बावजूद पार्षदों और कर्मचारियों के बीच विवाद जारी है। भाजपा व विपक्ष के पार्षदों ने स्वास्थ्य विभाग में 2415 और जलकल विभाग में 200 अस्थायी कर्मचारियों को फोटो-पहचान पत्र सहित विक्टोरिया पार्क में बुलाकर गिनती कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्हाेंने कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने की मांग कर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की गिनती नहीं कराई गई तो नगर निगम की बोर्ड बैठक का बहिष्कार करेंगे। वहीं, कर्मचारियों ने बैठक करके कहा कि गोलीकांड वाला दिन काला दिवस के रूप में मनाया करेंगे। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बुधवार को सभी भाजपा पार्षदों को महापौर कैंप कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन

दस अप्रैल को सूरजकुंड डिपो में घुसकर पार्षद रविंद्र ने गोलियां बरसाकर कर्मचारी अविनाश के पैर में गोली मारी थी। जिस पर कर्मचारियों ने भी पार्षद की पिटाई कर दी थी। इस विवाद को लेकर पार्षद और कर्मचारियों में तकरार कम होने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, एलएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, मेयर हरिकांत अहलूवालिया और भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने पार्षद रविंद्र और कर्मचारी अविनाश के परिजनों को सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुलाकर समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त का किया घेराव
इस समझौते में निगम कर्मचारियों को नहीं बुलाया, जिसको लेकर सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने निगम परिसर में कर्मचारियों की तीनों यूनियन के साथ बैठक का एलान कर दिया था। कर्मचारियों के बैठक से पहले ही पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी, फजल करीम, अनिल वर्मा, शाहिद अंसारी, सुमित शर्मा, राजकुमार मांगलिक, प्रदीप वर्मा, रचित गुलाटी और दीपक वर्मा सहित 20 पार्षदों ने मंगलवार को घंटाघर स्थित टाउन हॉल में नगर आयुक्त का घेराव कर लिया।
भाजपा के पार्षद संजय सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग में करीब 2615 अस्थायी कर्मचारियों को नगर निगम वेतन दे रहा है। उक्त कर्मचारियों की कहां-कहां ड्यूटी है, सूचना भी पार्षदों को दी जाएं। सभी अस्थायी कर्मचारियों को विक्टोरिया पार्क में बुलाकर फोटो-पहचान पत्र के साथ उनकी गिनती कर हाजिरी लगाई जाए। अन्यथा सभी 90 पार्षद आगामी 19 अप्रैल 2025 को होनी वाली बोर्ड बैठक का बहिष्कार करेंगे। एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम ने कहा कि कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जाए।
काला दिवस मनाएंगे
इसकी जानकारी पर कर्मचारियों ने निगम में अपनी बैठक में पार्षदों के प्रति नाराजगी जताई। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनेश मनोठिया का कहना है कि कर्मचारी को गोली मारने वाला दिन काला दिवस के रूप में मनाया करेंगे। कर्मचारी नेता सुरेश कामरेड रिछपाल ने कहा कि किसी भी घटना में एफआईआर दर्ज कराने से पहले पीड़ित कर्मचारी या उसका परिवार यूनियन को लिखित में देंगे कि समझौता कुछ लोगों के कहने पर नहीं करेंगे। इस दौरान कर्मचारी संघ महामंत्री आलोक शर्मा, राजकुमार सिद्धार्थ, प्रमोद चंडालिया और अजय कुमार आदि मौजूद थे।



20 पार्षद निगम में एक साथ पहुंचे
तीन दिन पहले कर्मचारियों ने हड़ताल करके पार्षदों को खुली चुनौती दी थी कि निगम में घुसने नहीं देंगे। मंगलवार को भी कर्मचारियों की बैठक थी, इसकी जानकारी सभी पार्षदों को भी थी। इसके बावजूद निगम के 20 पार्षद एक साथ निगम परिसर में पहुंचे। पार्षद कक्ष में बातचीत की और चेतावनी दी कि अगर आज कर्मचारियों ने कोई अपशब्द कहा तो अंजाम ठीक नहीं होगा। हालांकि, कर्मचारियों ने भी अपनी बैठक में पार्षदों को अपना भाई बताया और कोई विवादित बात नहीं कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed