{"_id":"5f1450a98ebc3ea05248d565","slug":"coronavirus-update-west-up-news-twelve-members-of-the-same-family-infected-in-saharanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं टल रहा कोरोना का खतरा, सहारनपुर में एक ही परिवार के 12 सदस्य मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं टल रहा कोरोना का खतरा, सहारनपुर में एक ही परिवार के 12 सदस्य मिले संक्रमित
Sun, 19 Jul 2020 07:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि मेरठ में शनिवार को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। वहीं आज रविवार को सहारनपुर में 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें एक ही परिवार के 12 सदस्य संक्रमित हैं। वहीं मुजफरनगर में 9 संक्रमित मिले हैं। आगे विस्तार से जानें वेस्ट यूपी में क्या है कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति: -
विज्ञापन
मेरठ में तीन की मौत, कोरोना के 17 नए मरीज मिले
मेरठ में आज एक महिला समेत कोरोना पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 17 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि मृतकों में 57वर्षीय महिला भी शामिल हैं, स्वामी पाड़ा की रहने वाली थीं। पोस्टमॉर्टम से पहले इनका कोरोना टेस्ट कराया गया तो पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नए मरीजों में कारोबारी, दुकानदार, ज्वेलर, जूनियर डॉक्टर, 5 घरेलू महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फोटोग्राफर, पत्रकार और स्टूडेंट शामिल हैं। ये प्रभात नगर, एकता नगर, मुल्तान नगर, शीश महल, पंजाबी पुरा, पल्लवपुरम, किला परीक्षितगढ़, मलियाना, सुभारती मेड आफिस और 5 मरीज रोशनपुर ढोरली के हैं। 1526 सैम्पलों की जांच हुई। कोरोना मरीजों की संख्या 1737 हो गई है।
विज्ञापन
नए मरीजों में 9 महिलाएं हैं और 8 पुरुष वर्ग से हैं। 12 नए केस हैं और बाकी पुराने मरीजों के संपर्कवाले हैं। सात की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है। 82 लोगों की मौत हो चुकी है। अब सैम्पलों के हिसाब से मरीज काफी कम निकल रहे हैं। रविवार को 1.1 प्रतिशत मरीज ही संक्रमित निकले।
मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को एक बच्चे सहित 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 10 मरीजों की ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। जिले में एक्टिव केस की संख्या 166 हो गई है।
सहारनपुर जनपद में रविवार को 19 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सरसावा कस्बा निवासी एक ही परिवार के 12 लोग भी शामिल हैं। इस परिवार में चार लोग पहले भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बागपत में आज पांच नए केस मिले हैं वहीं शामली में नौ नए संक्रमित मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Shivratri 2020: कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धालुओं ने किया शिव का जलाभिषेक
बिजनौर जिले में आज 12 लोग और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जनपद में अब कुल मरीजों की संख्या 520 हो गई है। इनमें से अब तक छह की मौत हुई है और 354 लोगों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 160 हो गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/