फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Coronavirus-like symptoms in three people including siblings in Meerut

मेरठ में भाई-बहन सहित तीन लोगों में कोरोनावायरस जैसे लक्षण, एक माह पहले गए थे चीन, सैंपल दिल्ली भेजे

Sat, 07 Mar 2020 02:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2020 02:40 AM IST
सार

  • चीन के वुहान से आए युवक, उसकी बहन और एक युवती के सैंपल दिल्ली भेजे
  • युवती ने दिल्ली में मिले कोरोना पीड़ित को होटल में खाना किया था सर्व

विज्ञापन
Coronavirus-like symptoms in three people including siblings in Meerut
लड़ेंगे कोरोना से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ  में भाई-बहन और एक युवती में कोरोना के जैसे लक्षण मिले हैं। इनके सैंपल बृहस्पतिवार को जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। शुक्रवार या शनिवार को इनकी रिपोर्ट आ जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि युवक चीन के वुहान शहर से करीब एक माह पहले लौटा था। उसकी 28 दिन तक निगरानी की गई थी। वह ठीक था। लेकिन पिछले दिनों वह दिल्ली और आगरा गया था। वहां कुछ विदेशी लोगों से भी मिला था। अब उसे खांसी-जुकाम और बुुखार है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उसकी बहन में भी इसी तरह के लक्षण हैं, लिहाजा दोनों के सैंपल भेजे गए हैं। इनके अतिरिक्त जिस युवती के सैंपल भेजे गए हैं, वह दिल्ली के एक होटल में जॉब करती है। उसने वहां इटली से लौटे उस व्यक्ति को खाना सर्व किया था। जिसे कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। लिहाजा एहतियातन उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल तीनों लोग अपने घर पर ही हैं। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जयपुर से घूमकर लौटे बागपत जिले के एक गांव के युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। गुरुवारा को युवक जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंचा। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को खांसी-जुकाम समेत अन्य प्राथमिक लक्षण मिले हैं। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed