फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus in Meerut news update in Hindi: more than fifty positive found in meerut today

कोरोना का कहर जारी: मेरठ में एक की मौत, 56 नए संक्रमित मिले, अन्य जिलों में भी नहीं राहत

Thu, 09 Jul 2020 11:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in Meerut news update in Hindi: more than fifty positive found in meerut today
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई

 कोरोना संक्रमण से मेरठ में एक और मौत हो गई, जबकि 56 नए मरीज मिले हैं। स्वस्थ होने पर 25 लोग डिस्चार्ज किए गए। गुरुवार को 3570 सैंपलों की जांच की गई। 

विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि जागृति विहार निवासी बाला देवी (50) का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, गुरुवार को मौत हो गई। नए मरीजों में  22 महिलाएं हैं और 34 पुरुष वर्ग से। 22 नए केस हैं, बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं।
विज्ञापन


34 मरीजों को कोरोना की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है, जबकि दो की पुष्टि ट्रूनेट मशीन से हुई। अब तक जिले में 1350 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 71 की मौत हो चुकी है, 879 स्वस्थ हो चुके, जबकि 400 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिजनौर जिले में 18 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
जिले में 18 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें शेरकोट के तीन, बिजनौर, नूरपुर, नगीना, चांदपुर क्षेत्र के दो-दो, मंडावली, नहटौर, धामपुर, स्योहारा, किरतपुर, जलीलपुर, कोटकादर का एक्र-एक मरीज शामिल है। जिले में अब तक कुल 385 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से छह की मौत हो चुकी है और 279 लोगों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 100 हो गई है। 

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के सिपाही सहित 11 पॉजिटिव मिले  
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को शहर कोतवाली के एक सिपाही सहित 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया है। दो कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौटे हैं। 

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को 302 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहर कोतवाली पुलिस का एक सिपाही भी शामिल हैं। इसके अलावा गांधी कॉलोनी में तीन, अग्रसेन विहार, कूकड़ा, कृष्णा विहार, विद्युत विभाग नगर पालिका परिसर तथा खतौली का एक-एक एवं शहर के पटेलनगर निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

दो मरीजों को ठीक होने पर कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक कोरोना के 383 मामले मिल चुके हैं जबकि सक्रिय मामले 105 हैं। 278 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं जबकि 16 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। 

बागपत में तीन कामगार सहित चार मिले संक्रमित  
बागपत में गौरीपुर जवाहरनगर गांव के रहने वाले एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। यह तीनों कामगार है, जो सोनीपत के बहालगढ़ की एक फैक्ट्री में प्रतिदिन काम करने जाते है। छपरौली कस्बे में भी एक संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 417 पर पहुंच गई है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि गौरीपुर जवाहरनगर में तीन दिन पूर्व एक संक्रमित व्यक्ति मिला था। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के बाद संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए थे। गुरुवार को जांच रिपोर्ट आई तो इसमें गौरीपुर जवाहरनगर गांव के एक परिवार के तीन लोग भी संक्रमित पाए गए है।

यह तीनों रोजाना हरियाणा के सोनीपत के बहालगढ़ की एक फैक्ट्री में प्रतिदिन काम करने जाते है। इससे वहां भी खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौरीपुर जवाहरनगर में सैंपल लिए और सर्वे कार्य किया। जिले के नोडल अधिकारी उर्जा निगम के सचिव एम देवराज ने भी स्वास्थ्य विभाग के कार्य को देखा और लोगों से भी बात की। उधर, छपरौली में भी एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की संख्या 417 पर पहुंच गई है। 

सहारनपुर में आज कुल छह नए पाॅजिटिव
सहारनपुर में आज कुल छह नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। जिले में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पांच सौ पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 98 हैं। जिले में अब तक 400 पाॅजिटिव मरीज ठीक होने के बाद अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक जिले में दो लोगों की मौत हुई है।

शामली जिले में आज केवल एक पाॅजिटिव मरीज मिला है। जिले में कुल पाॅजिटिव केसों की संख्या 166 है। एक्टिव केस 30 हैं। 136 पाॅजिटिव स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed