{"_id":"5e9341098ebc3e76c60494ed","slug":"coronavirus-five-new-cases-found-positive-in-meerut-all-were-came-in-contact-with-tablighi-jamaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना वायरस के पांच नए मामले, जमातियों के संपर्क में आए थे सभी पाॅजिटिव, 45 हुई कुल मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना वायरस के पांच नए मामले, जमातियों के संपर्क में आए थे सभी पाॅजिटिव, 45 हुई कुल मरीजों की संख्या
Mon, 13 Apr 2020 12:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में तब्लीगी जमात केे संपर्क में आने वाले पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इन नए मामलों को मिलाकर अब जिले में कुल कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। बता दें कि मेरठ में अब तक कोरोना वायरस के 55 मामले सामने आए हैं, जबकि शनिवार को नौ पाॅजिटिव मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं, इनमें एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में 275 सैंपलों की जांच हुई, इनमें से 150 सैंपल मेरठ के थे। एक कोरोना पॉजिटिव जमाती मुंडालिका है, जबकि दूसरा पूठखास का है।
विज्ञापन
जिन क्षेत्रों क्षेत्रों के यह लोग रहते हैं वहां एक किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया जाएगा। जबकि शास्त्री नगर सैक्टर 13 पहले से ही सील है। मेरठ के अलावा सात लोग सहारनपुर से कोरोना पॉजिटिव आए हैं इसकी जानकारी सहारनपुर के सीएमओ को दे दी गई है।
विज्ञापन
शामली में 85 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
शामली में रविवार को आई रिपोर्ट में सभी 85 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार देर रात मेरठ मेडिकल से 85 लोगों की सैंपल रिपोर्ट मिली है। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित लोगो के संपर्क में आने वालों की तलाश कर सैंपल भेजे जा रहे हैं। अभी लैब में 48 लोगो की सैंपल रिपोर्ट लंबित हैं।