शातिर बंदी ने जेल में किया ड्रामा, पुलिस अधिकारियों की उड़ी नींद, कोरोना की रिपोर्ट आई निगेटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक शातिर बंदी ने जिला जेल में एक मिनट में कई बार खांसकर पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ा दी। कोरोना के अंदेशे के चलते उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से वह फरार होने का प्लान बनाने लगा। कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर बंदी ने कबूल किया कि वह ड्रामा कर रहा था। जिस पर उसे मेडिकल से जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार जानी थाना पुलिस ने शातिर चोर समयदीन को बृहस्पतिवार को बैटरी चोरी में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रात करीब आठ बजे समयदीन ने अचानक अपनी तबीयत खराब होना बताकर कोरोना-कोरोना बोलकर बैरक में जोर-जोर से खांसना शुरू कर दिया। ऐसे में अन्य बंदियों ने शोर मचाया और जेल प्रशासन के अधिकारी और डॉक्टर वहां पहुंचे।
डॉक्टरों ने समयदीन की जांच की तो वह पेट पकड़कर बैठ गया और एक मिनट तक जानबूझकर खांसता रहा। जिस पर जेल प्रशासन ने इस बंदी को मेडिकल कॉलेज के कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को उसकी सुरक्षा में सिपाही मोनू चौधरी समेत दो पुलिसकर्मी तैनात थे। इस बीच समयदीन वहां से भागने की फिराक में लगा रहा तो संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे हथकड़ी लगा दी।
यह भी पढ़ें: Corona Virus: दारुल उलूम देवबंद के नौ छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव, 160 पहुंची मरीजों की संख्या
14 दिन यहीं रहूंगा, मिल जाएगी जमानत
सख्ती होने पर बंदी समयदीन ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने जानबूझकर कोरोना का शोर मचाया था। अब वह 14 दिन यहीं भर्ती रहेगा और फिर उसे जमानत मिल जाएगी। पुलिसकर्मियों ने यह बात उच्चाधिकारियों को बताई। इस बीच शुक्रवार रात समयदीन की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई। जिस पर उसे वापस जेल भेज दिया गया।
अलग वार्ड में रखा है
कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भी बंदी समयदीन को जेल में अलग वार्ड में रखा गया है। हम कोई खतरा मोल नहीं लेंगे। - बीडी पांडे, जेल अधीक्षक
बंदी ने गुमराह किया
बंदी ने जेल में बीमार होने की बात कहकर गुमराह किया। लेकिन कोरोना की जांच नेगेटिव आने के बाद बंदी को अस्पताल से तुरंत जेल भेज दिया गया। - अविनाश पांडे, एसपी देहात
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/