फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, Now nine madrassa students have found Corona positive in Saharanpur

Corona Virus: दारुल उलूम देवबंद के नौ छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव, 160 पहुंची मरीजों की संख्या

Sun, 26 Apr 2020 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 26 Apr 2020 12:58 AM IST
सार

  • आठ विदेशी समेत नौ और छात्र पॉजिटिव, 160 पर पहुंचा आंकड़ा 
  • शनिवार को पॉजिटिव आए सभी मरीज देवबंद के मदरसे के छात्र

विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, Now nine madrassa students have found Corona positive in Saharanpur
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

सहारनपुर जनपद में शनिवार को जिन नौ मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, वह सभी दारुल उलूम देवबंद के छात्र हैं। खास बात यह है कि इनमें आठ छात्र अफगानिस्तान के रहने वाले हैं, जबकि एक स्थानीय निवासी बताया गया है। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 160 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ लैब से प्रशासन को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना भेजी गई। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पॉजिटिव आए सभी मरीज दारुल उलूम देवबंद के छात्र हैं, जो छात्रावास में रहते थे। इनमें आठ छात्र अफगानिस्तान के बताए गए हैं, जिनके 20 साथी पहले ही अफगानिस्तान जा चुके हैं। पॉजिटिव आए छात्रों को भी रविवार को अफगानिस्तान लौटना था, मगर पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एंबेसी की बजाय कोविड-19 सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गर्भवती महिला समेत मेरठ में तीन और कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 89, रमजान के पहले दिन बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अथर जमील ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और डब्लूएचओ की टीम ने पांच दिन पूर्व एक संस्था के 140 छात्रों का कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसमें से आठ अफगानी समेत नौ छात्र पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि नौवां छात्र अफगानी छात्रों के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। 

लखनऊ लैब से नौ और लोगों के पॉजिटिव आने की सूचना शनिवार को मिली है। सभी देवबंद में क्वारंटीन हैं। अब जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 160 पहुंच गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed