{"_id":"5eac1de48ebc3e90633c43b5","slug":"corona-virus-update-report-negative-of-27-corona-patients-in-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: बिजनौर में 27 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव, सभी को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: बिजनौर में 27 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव, सभी को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
Fri, 01 May 2020 06:32 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 May 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शुक्रवार को जिले के लिए सबसे महत्वपूर्ण और अच्छी खबर आई। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कोरोना पॉजिटिव सभी 27 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वर्तमान में अब जनपद बिजनौर में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
जिले का हर व्यक्ति हल्दौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों की इस तीसरी रिपोर्ट पर नजरें गड़ाए था। शुक्रवार को प्राप्त हुई कुल 57 जांच रिपोर्ट निगेटिव हैं। इनमें हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कोरोना के 27 मरीज भी शामिल हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट ने लोगों के इंतजार की घड़ियां खत्म कर दी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के कारोबारी की दिल्ली के अस्पताल में कोरोना से मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार वर्तमान में जिला कोरोना को लेकर अच्छी स्थिति में पहुंच गया है। हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 27 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती थे, इनमें से 18 जनपद बिजनौर और नौ मुरादाबाद जिले के शामिल हैं। जबकि बिजनौर जनपद के सात मरीज संभल के जिला अस्पताल और चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी चिकित्सक और उनकी कोरोना संक्रमित पत्नी मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। फिलहाल जनपद बिजनौर में कोरोना पॉजिटिव एक भी मरीज भर्ती नहीं है। अब इन सभी 27 मरीजों को कोरोना रोग से मुक्त घोषित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उनके घरों तक छोड़ा जाएगा। इन सभी मरीजों को एहतियात के तौर पर कुछ दिन के लिए अपने घरों में ही रहने की सलाह दी जाएगी। रात तक इन मरीजों को जिले के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में इनके घरों तक छुड़वाया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/