{"_id":"5e90b6278ebc3e7697289af4","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-many-people-including-a-doctor-have-been-found-corona-positive-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Update: मेरठ में एक डॉक्टर समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 47","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Update: मेरठ में एक डॉक्टर समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 47
Sat, 11 Apr 2020 01:56 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:56 AM IST
सार
मेरठ में शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में चार और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें तीन जली कोठी की दरी वाली मस्जिद में रुके जमाती और एक शास्त्रीनगर सेक्टर 13 के यूनानी चिकित्सक हैं। यह चिकित्सक अमरावती से आए क्रॉकरी कारोबारी की ससुराल के पड़ोसी हैं। मेरठ में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 47 हो गई है। पॉजिटिव आए इन लोगों के एक किलोमीटर क्षेत्र को तीन दिन के लिए सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि शास्त्री नगर का एरिया तो पहले ही सील है, जबकि जली कोठी का एरिया अब सील किया जाएगा। मेरठ में कुल 47 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनमें 23 जमाती हैं और तीन उनके संपर्क वाले हैं। मेडिकल की लैब में शुक्रवार को 225 सैंपलों की जांच हुई। मेरठ के अलावा एक बुलंदशहर का पॉजिटिव है। सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि क्राकरी कारोबारी समेत सभी कोरोना के मरीजों की तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: यूपी में तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, सिर्फ सात क्लिक में जानें इन जिलों का हाल
विज्ञापन
वहीं इससे पहले बृहस्पतिवार को तीन मवाना, दो परीक्षितगढ़ और एक हुमायूं नगर का सैंपल पॉजिटिव मिला था। इसमें तीन जमाती और तीन उनके संपर्क वाले थे। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मेरठ के 87 सैंपलों की जांच हुई थी, जिसमें 81 सैंपल निगेटिव आए थे। इसके अलावा 113 सैंपल आसपास के जिलों के थे, जिसमें अमरोहा के पांच और हापुड़ के तीन सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/