फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, 42 corona positive case found in many district of West Uttar Pradesh

पश्चिमी यूपी में बढ़ा कोराना का खौफ, 24 घंटे में मिले 42 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Tue, 14 Apr 2020 02:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Apr 2020 02:18 AM IST
सार

  • सहारनपुर में 24 घंटे में कोरोना के नए 24 केस मिले हैं।
  • बागपत में सोमवार को सात और नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
  • शामली में कोरोना के पांच नए केस मिले हैं।
  • वहीं बिजनौर में भी तीन कोरोना के नए मरीज मिले। 
  • मेरठ में भी कोरोना के तीन नए केस मिले।

विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, 42 corona positive case found in many district of West Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी के चार जिलों में सोमवार को कोरोना के 42 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इनमें ज्यादातर जमाती हैं। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सहारनपुर जिले में सोमवार को पहली बार चौबीस घंटे में 24 कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक दिन में अब तक का यह कोरोना संक्रमितों का रिकॉर्ड है। इस तरह कुल 44 केस अब तक सामने आ चुके हैं। शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 चल रही थी। मगर रात होने तक संख्या और बढ़ गई। संक्रमित मरीजों में मां-बेटे के केस दोपहर तक ही आ चुके थे। देर रात बताए गए नए मामलों में भी एक महिला संक्रमित भी बताई गई है। ये सभी क्वारंटीन थे। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि ये ऐसे संक्रमित मरीज हैं जो पहले पॉजिटिव मिले मरीजों से किसी न किसी रूप से संपर्क में थे। इनमें अधिकतर जमाती बताए जा रहे हैं। इतनी संख्या में संक्रमित मामले सामने आने के बाद ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संबंधित क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है। ऐसे में सील किए जाने वाले क्षेत्रों की संख्या और बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक तीन दिन तक देहाती क्षेत्रों के मरीज आ रहे थे। अब जो मरीज मिल रहे हैं, वे कस्बों से शहर की आबादी वाले हिस्सों के हैं। इसलिए संक्रमण का फैलाव हर स्तर पर हो रहा है। यह बेहद चिंता का विषय हो सकता है। सीएमओ ने बताया कि देर रात सामने आए नए केस उन सैंपलों में से आए हैं जिन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के लिए भेज दिया गया था। वहां से यह रिपोर्ट आई है।

बागपत में मिले सात नए कोरोना पॉजिटिव केस

निजामुद्दीन मरकज से बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में जमात पर निकले सात और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जमाती झारखंड, दिल्ली और मथुरा के रहने वाले हैं। इनमें अधिकतर 20 मार्च को जिले में आए थे और अलग-अलग स्थानों पर जमात की। कोरोना के नोडल अधिकारी एडीएम अमित कुमार सिंह ने पुष्टि की है। 

बड़ौत के जेएस फार्म हाउस पर जमातियों को क्वारंटीन किया गया है। यहां से सैंपल लेकर मेरठ जांच के लिए भेजे गए थे। फार्म हाउस में ठहरे दो जमाती पूर्व में पॉजिटिव मिले थे। सोमवार की रात मेरठ मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में सात और पॉजिटिव आए हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी एवं एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि बड़ौत में ठहरे सात जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। यह झारखंड, दिल्ली और मथुरा के रहने वाले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 14 पर पहुंच गई है, जबकि इनमें एक युवक ठीक होकर अपने घर लौट आया है। इनमें 13 जमाती है। 

जिनके संपर्क में आए, वहां चलेगा सर्च अभियान
सात जमातियों के पॉजिटिव आते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। यह ट्रेस कराया जा रहा है कि जमाती किस-किसके संपर्क में आए और कौन-कौन से गांव में रहे थे। 

रटौल, औसिक्का पहले ही हॉटस्पॉट
जिले के रटौल और औसिक्का गांव पहले ही हॉटस्पॉट बने हुए हैं। बड़ौत में भी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की तलाश चल रही है।

मेरठ में भी तीन नए केस मिले

मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में सोमवार को मेरठ के 13 सैंपल की जांच हुई, जिसमें तीन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक जमाती है, जो झारखंड का है, उसे सुभारती में क्वारंटीन किया गया था। वह निजामुद्दीन मरकज से आया था, सरधना में रुका था। इसके अलावा दो पूर्वा फैयाज अली के रहने वाले हैं, जो जमातियों के संपर्क वाले हैं। मेरठ में संक्रमितों की कुल संख्या 58 हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, जबकि नौ लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 

बता दें कि पूर्वा फैयाज अली नया हॉटस्पॉट बन गया है। मेरठ में अब हॉटस्पॉट 18 हो गए हैं। पूर्वा फैयाज अली के प्रभावित इलाके के एक किलोमीटर के दायरे को पुलिस ने सील कर दिया है। इन लोगों के संपर्क वाले लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। उनके सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। जबकि सरधना में जिस इलाके में जमाती रुका था, वह पहले से ही हॉटस्पॉट है। इसके अलावा सुभारती से 14 दिन से क्वारंटीन किए गए 36 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। ये सभी उन क्रॉकरी कारोबारी के रिश्तेदार या उनके संपर्क वाले हैं, जिन्हें सबसे पहले मेरठ में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनमें आठ बच्चे और 17 महिलाएं थीं।

बिजनौर में तीन और शामली में पांच नए मरीज मिले

जिले में तीन युवक कोरोना पॉजिटिव 

बिजनौर जिले में एक ही दिन में कोरोना के तीन पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि दो लोगों को कोरोना होने का संदेह है। तीनों कोरोना पॉजिटिव जमात से जुड़े हैं। पांचों को पुलिस ने अलग- अलग जगह पर क्वांरटीन किया था। कोरोना संक्रमित युवकों के गांवों को सील कर दिया है। संदिग्धों के मोहल्लों को सील करने की तैयारी चल रही है।

स्योहारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कुछ दिन पहले दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए जलसे में 13 मार्च को शामिल हुआ था। 16 मार्च को हरदोई भी गया था। वहां से 29 मार्च को बिजनौर पहुंचा। युवक की दूध की डेरी है। कई गांवों और सहसपुर की पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी उससे दूध खरीदते थे। सात अप्रैल को पुलिस ने उसे हल्दौर सीएचसी पर क्वारंटीन किया और सैंपल जांच के लिए भेजा। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिला है। युवक के गांव को सील कर दिया गया है। 

उधर, शामली जनपद में भी सोमवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव केस और मिले। देर रात सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि जिले में पांच पॉजिटिव केस और मिले हैं। अब शामली में इन पांच केस को मिलाकर कुल 16 मरीज हो गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed