{"_id":"5e89f3d88ebc3e78af5dabea","slug":"corona-virus-update-news-five-corona-positive-of-shamli-district-found-in-meerut-medical-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Update: शामली जिले के पांच जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Update: शामली जिले के पांच जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Mon, 06 Apr 2020 02:10 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:10 AM IST
सार
शामली जिले के पांच जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
विस्तार
मेरठ में मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में रविवार को 138 सैम्पलों की जांच हुई। इनमें पांच जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया गया कि ये सभी शामली जनपद के हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Corona Update: शामली के तीन जमाती औरैया में मिले कोरोना पॉजिटिव, परिवार के सदस्यों की होगी जांच
विज्ञापन
इससे पहले मेरठ में शनिवार को कुल 138 सैंपलों की जांच हुई थी, इनमें नौ जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इनमें दो हापुड़ के रहने वाले थे। बाकी सात जमाती मेरठ के ही थे।
विज्ञापन
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमित आठ पॉजिटिव केस हैं। इनमें से दो बांग्लोदशी जमाती, पांच त्रिपुरा के और एक आसाम का जमाती है। आगरा जनपद में शामली के दो जमाती पॉजिटिव मिले थे और अब तीन केस औरेया जिले में मिले हैं। लखनऊ स्तर से जारी रिपोर्ट में बाहरी जनपदों में मिले कोराना पॉजिटिव केस को भी संबंधित जनपद की रिपोर्ट में जोड़ा गया है इस कारण यहां पर ये संख्या 13 हो गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/