{"_id":"5e8f16008ebc3e72c22b21e3","slug":"corona-virus-update-news-a-docter-of-meerut-corona-positive-found-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: मेरठ के एक डॉक्टर दिल्ली में मिले कोरोना पॉजिटिव, पूरे परिवार को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: मेरठ के एक डॉक्टर दिल्ली में मिले कोरोना पॉजिटिव, पूरे परिवार को किया क्वारंटीन
Fri, 10 Apr 2020 01:30 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:30 AM IST
सार
मेरठ में एक गांव के डॉक्टर दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में एक गांव के डॉक्टर दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया गया कि वह एक से छह अप्रैल के बीच मुंडाली क्षेत्र के अपने गांव आए थे। उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 27 लोगों को निगरानी में लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के तीन जमाती समेत मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, जिले के ये हॉटस्पॉट पूरी तरह सील
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने उनके परिवार के सभी सदस्यों को घर में क्वारंटीन कर दिया है। लक्षण मिलने पर उनका टेस्ट कराया जाएगा।
इससे पहले मेरठ में बुधवार को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में 32 सैंपलों की जांच हुई थी। इनमें मेरठ के तीन, सहारनपुर के पांच, बागपत के दो, अमरोहा के दो और मुजफ्फरनगर के तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मेरठ समेत कुल 15 पॉजिटिव केस मिले थे।
विज्ञापन
सीएमओ के अनुसार मेरठ में बुधवार तक कुल 37 मरीज पॉजिटिव आ चुके थे, जिनमें 17 जमाती हैं। 496 की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/