फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona virus: sent samples of three youths, including army personnel, kept in Isolation ward

कोरोना वायरस : आर्मी जवान समेत तीन युवकों के सैंपल भेजे, आईसोलेशन वार्ड में रखा

Fri, 20 Mar 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: sent samples of three youths, including army personnel, kept in Isolation ward
कोरोना वायरस : आर्मी जवान समेत तीन युवकों के सैंपल भेजे, आईसोलेशन वार्ड में रखा
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के तीन और सैंपल जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें एक आर्मी जवान, इंग्लैंड और सऊदी अरब से आए दो युवक शामिल हैं। अभी 10 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। 11 रिपोर्ट अभी तक आई हैं, जो नेगेटिव हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग 101 लोगों की निगरानी कर रहा है। विदेश से आए 80 लोग अभी भी ऐसे हैं, जिनसे स्वास्थ्य विभाग का संपर्क नहीं हो पाया है, संपर्क की कोशिश जारी है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इंग्लैंड से आया युवक खुद ही मेडिकल अस्पताल पहुंचा और उसने भर्ती कर अपना सैंपल भेजे जाने के लिए कहा। उसने कहा कि वह बाहर से आया है और उसे कोरोना जैसे लक्षण हैं। उसे तुरंत भर्ती कर लिया गया। इसी तरह बुधवार रात एक युवक पहुंचा था, जिसने कहा था कि उसे लग रहा है कि उसे कोरोना हो सकता है। तब उसे भर्ती किया गया था। आर्मी जवान पिछले दिनों मथुरा घूमकर आया था। अब उसे खांसी-बुखार आदि है। वह पहले से अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि विदेश से आए जो लोग अभी तक नहीं मिले हैं, उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक उन सभी से संपर्क कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

‘हमारे पड़ोस में विदेश से युवक आया है, इसकी जांच कराइए’
मेरठ। ‘हमारे पड़ोस में विदेश से युवक आया है, इसकी जांच कराइए।’ स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम और अधिकारियों के मोबाइल पर इस तरह की फोन कॉल्स आ रही हैं। बृहस्पतिवार को ऐसे कई लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निगरानी में भी लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ऐसे लोगों की सूचनाओं पर दौड़ती रही। सीएमओ ने बताया कि यह भी एक कारण रहा, जिस वजह विदेश से आए लोगों से संपर्क करने में टीमों को समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का खौफ...अफवाहों का बाजार गर्म
कोरोना के खौफ की वजह से अफवाहों का बाजार भी गर्म है। लोग फोन कर रहे हैं, जिससे अफवाह भी फैल रही हैं। इसी तरह की सूचनाएं फैली कि ‘कोरोना सदिग्ध मरीज को स्वास्थ्य विभाग की टीम गाड़ी में बैठाकर ले गई है।’ सीएमओ का कहना है कि लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। क्योंकि इससे बिनावजह से डर पैदा होता है।
क्वारंटीन वार्ड का सीएमओ-एडीएम ने किया निरीक्षण
मेरठ। परतापुर में बनाए जा रहे क्वारंटीन वार्ड का सीएमओ डॉ. राजकुमार ने दोपहर और एडीएम फाइनेंस ने शाम को निरीक्षण किया। परतापुर घाट रोड पर एक छात्रावास का चयन किया गया है। इसमें 59 कमरे हैं, जिनमें दो-दो बेड हैं, लेकिन इनमें एक-एक बेड रखा जाएगा। इसमें चीन, इटली, ईरान, कोरिया गणराज्य, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात आदि 13 देशों से आए लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा जाएगा। इसकी अवधि 28 दिन तक की होगी।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला हो सकता है रद्द
हर रविवार को होने वाले मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले को आने वाले रविवार रद्द किया जा सकता है। दरअसल, बृहस्पतिवार रात प्रधानमंत्री ने देश के नाम संदेश में कहा कि रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ लगाया जाए, जिसमें लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। ऐसे में स्वास्थ्य मेला लगाया जाना मुश्किल लग रहा है। इस मेले में 57 स्थानों पर पांच से छह हजार लोग पहुंचते हैं। इस संबंध में सीएमओ का कहना है कि अभी कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed