फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Meerut Update News, Health department team will check all the people in the hotspot area

कोरोना पर ऐसे करेंगे वार, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्लान, हॉटस्पॉट इलाकों में घर- घर पहुंचेगी टीम

Tue, 14 Apr 2020 07:42 PM IST
कपिल kapil अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Apr 2020 07:42 PM IST
सार

  • कोरोना पर वार में पूल टेस्टिंग बनेगी हथियार
  • मेरठ के 18 हॉट स्पॉट इलाकों में होगी पूल टेस्टिंग
  • इन स्थानों पर होगी पूल टेस्टिंग

विज्ञापन
Corona Virus Meerut Update News, Health department team will check all the people in the hotspot area
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप हॉटस्पॉट क्षेत्र में रहते हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम फिर से आपके घर पर दस्तक देगी। पूल बनाकर सैंपल की जांच कराएगी। खासकर अगर दमा और टीबी के मरीज हैं तो। लेकिन इससे न तो परेशान होने की जरूरत है और न डरने की। दरअसल ये कोरोना को मात देने और मेरठ से कोरोना को निकालने की मुहिम का नया तरीका है।

विज्ञापन


सर्वे के अलावा इसके लिए पूल टेस्टिंग के तहत एक साथ कई सैंपल लिए जाएंगे। उनकी एक साथ जांच की जाएगी। उसमें अगर सभी निगेटिव निकले तो कोई बात नहीं। अगर उसमें से एक भी पॉजिटिव निकला तो पूरे इलाके के अलग-अलग सैंपल लेकर जांच की जाएगी। इस प्रणाली से मेरठ में टेस्टिंग की तादाद भी बढ़ेगी और कोरोना के कहर को कम करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


पूल टेस्टिंग में 8, 16 या 32 नमूने एक बार में जांच किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक 18 लाख से ज्यादा लोगों का सर्वे कर चुकी है। इस दौरान करीब 700 लोग ऐसे मिले थे जिन्हें खांसी, जुकाम और बुखार था। मेरठ में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए मरीज मिलने से कुल संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 60 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की कोशिश है ज्यादा से ज्यादा जांच कर कोरोना को मात दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जिंदगी के ये 14 दिन कभी नहीं भूल पाएंगे बच्चे, बोले- घर से नहीं निकलना... बाहर कोरोना घूम रहा है

कोविड-19 केंद्र के प्रभारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि पूल टेस्टिंग में एक-एक सैंपल टेस्ट करने के बजाय सभी सैंपल को मिक्स कर लिया जाता है। इनमें से किसी एक को टेस्ट किया जाता है। यदि यह नमूना नेगेटिव आता है तो सारे नेगेटिव मान लिए जाते हैं। अगर नमूना पॉजिटिव आता है तो फिर सभी नमूनों की अलग-अलग जांच होती है। इससे टेस्ट किट का कम इस्तेमाल होता है। जिस इलाके में कोरोना संकमण की आशंका हो, वहां यह टेस्ट बेहद कारगर है। साथ ही यह ऐसे मरीजों की स्क्रीनिंग में मददगार होगा, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं होते हैं। मेरठ में सभी हॉटस्पॉट एरिया में ऐसा किया जाएगा।

इन स्थानों पर होगी पूल टेस्टिंग
शास्त्री नगर सेक्टर 13, हुमायूंनगर, सराय बहलीम, सरधना, मवाना, भावनपुर, मुंडाली का आड़ गांव, परीक्षितगढ़, रोहटा का सलाहपुर गांव, पूर्वा फैयाज अली, महलका, जली कोठी, सूर्यनगर, हरनाम दास नगर आदि।

29 जमातियों के लिए तीसरी बार सैंपल 
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जई निवासी 29 जमातियों के सोमवार को तीसरी बार सैंपल लिए गए। ये जमाती 29 मार्च को गाजीपुर और मऊ जनपद से जमात से लौटे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा की टीम ने इन सभी जमातियों के सैंपल ले लिए थे। माछरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि सभी जमातियो की सैंपलिंग के बाद मदरसे में ही क्वारंटाइन किया गया था। सभी जमातियों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed