{"_id":"5ea1bb1c8ebc3e904a748b16","slug":"corona-virus-know-why-priyanka-gandhi-has-written-a-letter-to-kamla-saini-an-old-woman-from-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान की जीवनभर की कमाई, प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध महिला ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान की जीवनभर की कमाई, प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पत्र
Fri, 24 Apr 2020 01:04 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने वृद्ध महिला कमला सैनी को पत्र लिखकर उन्हें सच्चा देशभक्त बताया जिन्होंने अपनी जीवनभर की जमापूंजी प्रधानमंत्री राहत कोष को दान कर दी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में नदी रोड के मदनानंद वैदिक वानप्रस्थ आश्रम में रहने वाली कमला सैनी ने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी 21 हजार रुपये पीएम राहत कोष में दान दे दी थी।
विज्ञापन
कमला सैनी के इस राष्ट्र प्रेम को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें पत्र लिखा है। यह पत्र लेकर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और नगराध्यक्ष जुनैद रऊफ कमला सैनी के पास पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना को मात देकर अपने गांव पहुंची मंजू, कहा- ईश्वर में आस्था और बुलंद इरादे से पाई विजय
विज्ञापन
पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा है- 'कोरोना आपदा के समय जिस तरह अपनी पेंशन की जमा पूंजी 21 हजार रुपये देश की सेवा में अर्पण किए हैं, इससे हम सभी को आप पर गर्व है। संकट के समय में लोगों की सेवा करना ही सच्ची देशभक्ति है। मेरे मन में आपके प्रति तब और सम्मान बढ़ जाता है, जब मुझे पता चला कि आप स्वयं वृद्धा आश्रम में रहती हैं। देश आपके इस त्याग के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेगा। आपकी सेवा भावना को सलाम।' प्रियंका गांधी का यह पत्र मिलने के बाद कमला भी भावुक हो गईं और उसकी आंखें छलक आईंं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/