फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update News, A maulana arrested in case of conspiracy against police and doctors

कोरोना: पुलिस और डॉक्टरों के खिलाफ लोगों को भड़काने का प्रयास, मौलाना गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Apr 2020 02:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Apr 2020 02:10 AM IST
सार

मेरठ में लोगों को डॉक्टरों और पुलिस के खिलाफ भड़काने का प्रयास करने वाले एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Corona Update News, A maulana arrested in case of conspiracy against police and doctors
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में लोगों को डॉक्टरों और पुलिस के खिलाफ भड़काने का प्रयास करने वाले एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गंगानगर थानाक्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी शौकीन (55) पुत्र फकरुद्दीन मौलाना है। गांव में झाड़-फूंक का काम करता है। कई दिनों से वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना वायरस को एक नियोजित प्लान बता रहा था। उसने एक पोस्ट में लिखा कि पुलिस व डॉक्टर जानबूझकर मुस्लिम समाज के लोगों में कोरोना वायरस फैला रहे हैं। यह मुस्लिम समाज के खिलाफ एक साजिश है। आरोपी तीन दिन में 50 से ज्यादा लोगों को मैसेज भेज चुका है। कई व्हाट्सएप ग्रुप में भी भेज चुका है। 
विज्ञापन


वहीं रविवार को शिकायत मिलने पर गंगानगर पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। एसएचओ गंगानगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी शौकीन लोगों को पुलिस व डॉक्टरों के खिलाफ भड़का रहा था। उसके मोबाइल में आपत्तिजनक व भड़काऊ मैसेज भी मिले। वह मैसेज भेजकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: शामली जिले के पांच जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

थाने में किया ड्रामा
आरोपी ने पुलिस हिरासत में सांस फूलने और दम घुटने का बहाना बनाया। उसने हवालात में बैठने से मना कर दिया। खुद को बीमार बताकर पुलिस से बचने के तमाम प्रयास किए।

यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन का बारहवां दिन: विदेश यात्रा से लौटे लोगों से ज्यादा जमातियों से कोरोना का खतरा, बिजनौर में मस्जिद से मिले 12 नेपाली जमाती

सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर मुस्लिम समुदाय में भ्रम फैलाने के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। लोगों से अपील है कि किसी के बहकावें के न आएं। घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed