फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update News, A corona patient has been found in the medical hospital of Meerut

शामली-बागपत के बाद बुलंदशहर का शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव, मेरठ मेडिकल में हुई पुष्टि

Fri, 27 Mar 2020 06:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Mar 2020 06:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के मेडिकल अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह शख्स बुलंदशहर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Corona Update News, A corona patient has been found in the medical hospital of Meerut
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बागपत और शामली के बाद अब बुलंदशहर का एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की पुष्टि मेरठ मेडिकल अस्पताल में हुई। उसकी जांच मेडिकल की लैब में हुई है। वह मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मेरठ मेडिकल में आज यानी शुक्रवार को कुल छह सैंपलों की जांच हुई। सभी रिपोर्ट नेगेटिव हैं। अब तक सभी 53 नेगेटिव रिपोर्ट आई हैं। इनके अलावा मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में 17 अन्य सैंपलों की भी जांच हुई। इनमें शामली के तीन और बागपत की 13 रिपोर्ट है। ये भी सभी नेगेटिव हैं। 
विज्ञापन


वहीं बुलंदशहर के 50 वर्षीय व्यक्ति का एक सैंपल था। जो पॉजिटिव आया है। वह मुंबई से आया था। तबीयत खराब होने पर उसे बृहस्पतिवार को मेडिकल लाया गया, जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। शुक्रवार को उसका टेस्ट हुआ। अब उसे कोरोना पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बुलंदशहर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है। वह बुलंदशहर के खुर्जा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed