{"_id":"6436c8f8935e4f660301fc8a","slug":"corona-update-16-new-cases-of-corona-have-been-found-in-meerut-in-one-day-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 16 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 16 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Wed, 12 Apr 2023 08:37 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 Apr 2023 08:37 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में एक दिन में 16 मरीज मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हो गई हैं।
विज्ञापन
कोरोना के मामलों में तेजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में कोरोना के बुधवार को 16 मरीज मिले हैं। जिले में ऐसा करीब एक साल बाद हुआ है, जब एक दिन में 10 से ज्यादा मरीज मिले हैं। खांसी, जुकाम की शिकायत पर इन्होंने मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हो गई है। इनमें से चार अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 26 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि मरीज ठीक हैं, उन्हें खांसी और जुकाम के अलावा और कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: कत्ल...कत्ल...कत्ल, पिता-चाचा और बुआ को बारी-बारी से उतारा मौत के घाट, मंजर देख कांप उठी रूह
विज्ञापन
इस साल पहला मरीज जिले में 14 फरवरी 2023 को मिला था। सिंगापुर से लौटे 42 वर्षीय एक सरकारी अधिकारी को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह शास्त्री नगर के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें: मेरठ विशु हत्याकांड: घरों में कैद थीं महिलाएं, आंखों के सामने उजाड़ दिए घर, ये तस्वीरें हैं गवाह