फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona: Three corona patients including a woman were found

कोरोना: एक महिला समेत कोरोना के तीन मरीज मिले

Mon, 10 Apr 2023 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
Corona: Three corona patients including a woman were found
मेरठ। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में रविवार को 347 लोगों की जांच की गई, जिनमें एक महिला और दो युवकों को की कोरोना की पुष्टि हुई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हो गई है, जिनमें चार अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 10 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज दौराला, कसेरू बक्सर और हस्तिनापुर के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 25 से 35 साल के बीच है। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। तबीयत ज्यादा गंभीर नहीं है। अब जांच बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। गनीमत है कि इस बार कोरोना ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए 11 और 12 अप्रैल को जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed