फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona: The work of expressway and rapid will be affected

कोरोना : एक्सप्रेसवे और रैपिड का कार्य होगा प्रभावित

Mon, 23 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Corona: The work of expressway and rapid will be affected
कोरोना : एक्सप्रेसवे और रैपिड का कार्य होगा प्रभावित
विज्ञापन

मेरठ। पहले मौसम की मार और अब कोरोना के खौफ से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य प्रभावित हो सकता है। रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान भी रैपिड और एक्सप्रेसवे का कार्य बंद रहा। जिससे एनएचएआई और एनसीआरटीसी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा कराने के लिए जून-2020 तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। लेकिन पहले मौसम और उसके बाद अब मेरठ में लॉकडाउन होने से कार्य प्रभावित होगा। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला एनएचएआई लेगा। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ को भी लॉकडाउन में शामिल करने से कार्य प्रभावित होगा। वहीं, जिस तेजी से रैपिड रेल का कार्य किया जा रहा था, उससे लग रहा था कि वर्ष-2023 में परतापुर तक रैपिड रेल का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

अभी कई स्थानों पर कार्य अधूरा
चौथे चरण के मेरठ से डासना तक के कई स्थानों पर एक्सप्रेसवे का कार्य अधूरा है। जिससे इसे तय समय सीमा पर पूरा करना चुनौती होगा। हालांकि, एनएचएआई इसे अब तय समय सीमा में पूरा करने का दावा कर रहा है। लेकिन अभी भी मेरठ से डासना के बीच मिट्टी की लेवलिंग कर अंडरपास को जोड़ा जाना है। मेरठ से डासना के बीच 32 किमी में 100 से अधिक अंडरपास बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed