फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona test report of 39 policemen found negative in Bijnor, no new case even in Saharanpur

कोरोना का खौफ: सहारनपुर में 13 नए मामले, बिजनौर में 39 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 23 Apr 2020 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Apr 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Corona test report of 39 policemen found negative in Bijnor, no new case even in Saharanpur
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी के बिजनौर और सहारनपुर में जहां तेजी से कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे थे वहीं गुरुवार को दोनों ही जिलों में कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। सहारनपुर में भी कोरोना की चेन टूटती नजर आ रही है। आज जनपद के 46 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना निगेटिव पाया गया है।

विज्ञापन


बिजनौर के नहटौर थाने में तैनात दरोगा की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 39 पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच को भेजे थे। आज आई रिपोर्ट में ये सभी निगेटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन


सहारनपुर में थोड़ी सी राहत, कोरोना के 46 सैंपल आए निगेटिव
कोरोना संक्रमण के मामले में बेहद संवेदनशील हो चुके सहारनपुर में दोपहर तक कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद जहां थोड़ी राहत नजर आ रही थी वहीं शाम को नोएडा से आई 167 लोगों की जांच रिपोर्ट में 13 नए मामले सामने आए हैं। जनपद में कुल मरीजों की  संख्या बढ़कर 114 से 127 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि नोएडा से 46 सैंपल्स की रिपोर्ट आई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली हैं। इसके बाद शाम को 167 सैंपलों की एक दूसरी जांच रिपोर्ट आई जिसमें 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनके अलावा एक मरीज की रिपोर्ट संदिग्ध संक्रमित श्रेणी की है। उसका सैंपल एक सप्ताह बाद फिर से लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही नोएडा से आई जांच रिपोर्ट में 26 नए संक्रमित मरीज सामने आए थे। जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 114 है। बुधवार को आने वाली रिपोर्ट में 11 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल रहे। इनके अलावा नौ मरीज जमात से जुड़े रहे। इन संक्रमितों में शहर के थाना मंडी क्षेत्र की पीर वाली गली के अलावा आसाम और कर्नाटक से जुड़े रोगी भी शामिल रहे।


कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण जिले में अब तक शहर के थाना मंडी क्षेत्र के अलावा देवबंदए गंगोह के बाद रामपुर मनिहारान को सील कर दिया गया है। जनपद में शहर से देहात तक अभी 21 हॉट स्पॉट एरिया चिह्नित किए जा चुके हैं। वहींए इन क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में संवेदनशीलता के स्तर को जांचने के लिए लगातार सर्वेक्षण और संदिग्ध मरीजों का सत्यापन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed