फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona: One woman killed in Mawana, 108 new infected found

कोरोना : मवाना में एक महिला की मौत, 108 नए संक्रमित मिले

Tue, 20 Apr 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Corona: One woman killed in Mawana, 108 new infected found
कोरोना : मवाना में एक महिला की मौत, 108 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

दौराला/परीक्षितगढ़/मवाना/माछरा। कोरोना महामारी तेजी से अब देहात क्षेत्र की ओर रुख कर रही है। इसे हल्के में न लें। सोमवार को दौराला में सर्वाधिक 64 लोग संक्रमित मिले हैं। परीक्षितगढ़ में 18, मवाना और माछरा में 13-13 लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं। मवाना में एक कोरोना पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। उन्हें तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी में एक ही परिवार के छह सदस्य संक्रमित मिले हैं।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि सोमवार को कोरोना जांच के लिए एटूजेड कॉलोनी, सिवाया, मैैथना, लावड़, सीएचसी दौराला पर कैंप लगाए गए। जिसमें 335 लोगों की जांच की गई। जांच में दौराला क्षेत्र में 19, एटूजेड व सिवाया में 14, पल्लवपुरम में 31 लोग संक्रमित मिले। 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। सीएचसी व पीएचसी के स्टाफ को कोरोना की चपेट में आने से बचाने के लिए बिना मास्क एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है। डॉ. बिजेंद्र ने बताया कि दौराला सीएचसी पर 250 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि सीएचसी पर एंटीजन किट से मरीजों की जांच की गई, जिसमें 18 लोग संक्रमित मिले। गांव नवल सूरजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मेसिस्ट, खंड विकास कार्यालय पर तैनात एआरओ सिंचाई विभाग व गांव पूठी में 10 वर्षीय एक बच्ची, गांव ऐतमादपुर में एक, अहमदपुरी में एक महिला, नगर के मौहल्ला राजदरवाजा में एक, गांव खजूरी में एक परिवार के छह सदस्यों के अलावा एक अन्य महिला, गांव जयसिंहपुर में दो, गांव बली में एक, आसिफाबाद में एक व गावड़ा में एक संक्रमित मिला है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, सीएचसी पर जांच के लिए पहुंची महिला को जब संक्रमित होने की जानकारी मिली तो वह सीएचसी से गायब हो गई। स्वास्थ्य विभाग महिला की तलाश कर रहा है। सीएचसी पर 110 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल में एक कोरोना पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। महिला को तीन दिन पहले मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार को 180 लोगों की आरटीपीसीआर और 37 की एंटीजन जांच की गई। जांच में 13 कोरोना संक्रमित मिले। जिसमें मोहल्ला मुन्नालाल में दो महिला व एक पुरुष, आकांक्षा कुंज में एक महिला, गांव अस्सा में पांच पुरुष, मवाना खुर्द में दो महिलाएं, गांव तिगरी में एक पुरुष, गांव जंधेड़ी में एक पुरुष संक्रमित मिला है। 470 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
माछरा सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि जांच में 13 लोग संक्रमित मिले, जिनमें भटीपुरा गांव के पांच, शाहजहांपुर में चार, किठौर में दो, पसवाड़ा और खंद्रावली में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। सभी को उनके घर पर ही होम क्वारंटीन किया गया है।

गांवों में फागिंग व सैनिटाइज कराया
मवाना। खंड विकास कार्यालय की ओर से सोमवार को गांवों में फागिंग, सैनिटाइज कराया गया तथा सफाई अभियान भी चलाया गया।
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय गांवों में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है। जिसमें सतर्कता और कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाना आवश्यक है। कोरोना को देखते हुए गांव नंगला हरेरु, गडीना, सनौता, नंगला काटर, नंगला ऐजदी में फागिंग, सेनिटाइज तथा साफ सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed