फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona

Meerut News: आंख का ऑपरेशन कराने आए बुजुर्ग को हुई कोरोना की पुष्टि

Fri, 17 Mar 2023 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
corona
आंख का ऑपरेशन कराने आए बुजुर्ग को हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन


मेरठ। कोरोना के मरीज़ों की संख्या फिर बढ़ रही है। शुक्रवार को एक और मरीज़ मिला। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की संख्या तीन हो गई है।
अब्दुल्लापुर के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग मेडिकल कॉलेज में आंख का ऑपरेशन करवाने गए थे। ऑपरेशन से पहले जांच कराई तो उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उनका ऑपरेशन नहीं किया गया। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। वैसे कुल 656 लोगों की जांच की गई, जिनमें इन बुजुर्ग के अलावा बाकी की रिपोर्ट नेगेटिव है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान का कहना है कि बुजुर्ग ठीक हैं, उन्हें जुकाम के अलावा और कोई लक्षण नहीं है।

इससे पहले सोमवार को 24 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई थी, जबकि रविवार को जिला अस्पताल में डीएनबी का कोर्स कर रहे 25 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई थी। इन मामलों से पहले जिले में 14 फरवरी 2023 को सिंगापुर से लौटे 42 वर्षीय एक सरकारी अधिकारी को कोरोना निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed