फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona is spreading in villages After city in Meerut, vegetable seller and medical store owner found Positive

मेरठ: शहर के बाद देहात में पांव पसार रहा कोरोना, सब्जी विक्रेता और दवा व्यापारी के संक्रमित मिलने से दहशत, चेन तोड़ने के प्रयास जारी

Tue, 12 May 2020 04:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Corona is spreading in villages After city in Meerut, vegetable seller and medical store owner found Positive
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मेरठ में कोरोना वायरस ने शहर के बाद अब देहात क्षेत्र में पांव पसारने शुरू कर दिए है। सरधना हस्तिनापुर में जहां रविवार तक एक भी कोरोना संक्रमित नहीं था वहीं अब दो पाॅजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग पाॅजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गया है ताकि कोरोना की चेन तोड़ी जा सके।
विज्ञापन


मेरठ में कोरोना की चैन टूटने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को हस्तिनापुर में क्षेत्र के जलालपुर जोरा में पुराना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति अपने खेत से सब्जी लेजाकर मेरठ की नवीन मंडी में बेचता था। यहां वह कोरोना पॉजिटिव सब्जी व्यापारी के संपर्क में आया था। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अंकुर त्यागी का कहना है कि पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लगभग 17 व्यक्तियों को श्वेतांबर जैन की धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरधना निवासी सब्जी मंडी के संपर्क में आए व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। नगर पालिका द्वारा क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है।

दौराला में पनवाड़ी गांव के युवक में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। संचालकों ने व्यापारियों को फोन कर इसकी जानकारी एक दूसरे को दी। वहीं युवक किन व्यापारियों से सामान लाता था। इसकी जानकारी हासिल करने में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है।

गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह मेरठ के खैरनगर से दवाइयां खरीद कर लाता था। वहीं किन दवा व्यापारियों से उसने दवा खरीदीं यह जानना भी स्वास्थ्य विभाग के लिए टेढ़ी खीर है।

सीएचसी प्रभारी डॉ प्रशांत कुमार का कहना है युवक किन लोगों के संपर्क में था और कौन सी दुकान से वह दवा लेकर आता था। इस सभी की जानकारी जुटाई जा रही है। युवक के संपर्क में जो भी व्यक्ति आए हैं उनकी पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके। फिलहाल परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। 

 डॉ प्रशांत कुमार सीएससी प्रभारी ने बताया कि युवक के पाॅजिटिव आने के बाद ग्रामीणों और उसके तीन दोस्तों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। पनवाड़ी गांव का यह युवक लाॅकडाउन के दौरान मेरठ से दवा ले रहा था। पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार खांसी और सांस लेने में तकलीफ हुई थी

रविवार को युवक ने कोरोना होने की आशंका जताते हुए अपना सैंपल जांच के लिए दिया और सोमवार को उसके रिपोर्ट पॉजिटिव आई युवक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री, मां, भांजा, भाई एवं दो भतीजे रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम क्वॉरेंटाइन करा दिया है

मेरठ में लाॅकडाउन के डेढ़ महीने बाद देहात क्षेत्र में कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी थी, जिसके बाद सोमवार सुबह को दुकानें खोलीं गईं लेकिन यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। मंगलवार को भी दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। ग्रीन जोन में आने पर व्यापारियों ने प्रशासन से दुकानें खोलने की इजाजत मांगी थी। 

बैंक शाखाओं के सामने लगी कतारें 
शहर से लेकर देहात तक मंगलवार को बैंक खुलने से पहले ही पैसे निकालने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया। 

परीक्षितगढ़ व मवाना में सुबह 7 से 10 बजे तक दुकानें खोलने के आदेश दिए गए हैं। इसके विपरीत कुछ व्यापारियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकानें खोलीं। मवाना तहसील प्रशासन के आदेशों के तहत इलेक्ट्रिकल आदि की दुकान खोली गईं। 

थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी का कहना है कि सोमवार को पहले दिन दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। नियमों के खिलाफ जाकर यदि जरूरत के सामान से अलग निर्धारित दुकान खुली तो कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed