फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona investigation in the countryside found 218 infected, more than 100 patients in Daurala area

देहात में कोरोना जांच में 218 संक्रमित मिले, दौराला क्षेत्र में 100 से अधिक मरीज

Wed, 28 Apr 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation in the countryside found 218 infected, more than 100 patients in Daurala area
देहात में कोरोना जांच में 218 संक्रमित मिले, दौराला क्षेत्र में 100 से अधिक मरीज
विज्ञापन

दौराला/मवाना/परीक्षितगढ़/सरधना। देहात क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सीएचसी दौराला से जुड़े पल्लवपुरम की स्थित सबसे अधिक खराब है। मंगलवार को दौराला क्षेत्र में 107, मवाना में 55, परीक्षितगढ़ में 30 और सरधना में 26 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पल्लवपुरम की कई कॉलोनी सील कराते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि 107 लोग संक्रमित मिले हैं। सीएचसी और मटौर कैंप में 194 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें दौराला में दो, एटूजेड कॉलोनी में तीन, पल्लवपुरम में पांच कोरोना संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर जांच में पल्लवपुरम के 97 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 100 से अधिक संक्रमित मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस लोगों से मॉस्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील कर रही है। 120 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि मंगलवार को 55 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव सनौता में छह, मोहल्ला काबली गेट में पांच, मवाना शुगर मिल में पांच, मोहल्ला मुन्नालाल में पांच, फलावदा में चार, मोहल्ला कल्याण सिंह में चार, मोहल्ला हीरालाल में दो, नंगला में दो, अस्सा में दो, ढिकौली में दो, भावनपुर, पहाड़पुर, गांव नंगला काटर, अशोक विहार कॉलोनी, गांव निलौहा, गांव गडीना, खेड़ी, अटौरा, बड़ा गांव, नंगला ऐजदी, सीएचसी, दूधली और बातनौर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि एंटीजन जांच में 30 लोग संक्रमित मिले। जांच में सीएचसी में दो, गांव पूठी तीन, अल्लीपुर एक, खटकी दो, परीक्षितगढ़ 13, खजूरी दो, रामपुर सादो में एक, मेरठ एक, नारंगपुर एक, गांवड़ा एक, परीक्षितगढ़ थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।

सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 293 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें सरधना व सरूरपुर थाने का एक-एक कांस्टेबल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed