फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in Village: 11 people has died in a village of Meerut and the villagers has demanded an investigation of corona

यूपी: गांव में कोरोना का कहर, पिता-पुत्र समेत 11 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत, घर से नहीं निकल रहे लोग

Sat, 15 May 2021 12:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 May 2021 12:25 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण से मेरठ के एक गांव में हाहाकार मचा हुआ है। पिता-पुत्र समेत 11 लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत है। यहां लोग अपने घरों से निकलने से भी डर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस गांव में हालात कैसे है।

विज्ञापन
Corona in Village: 11 people has died in a village of Meerut and the villagers has demanded an investigation of corona
मेरठ का गांव अस्सा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के गांव अस्सा में पिछले आठ दिनों के भीतर पिता-पुत्र समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार एक के बाद एक मौत होने से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर कोरोना की जांच कराने मांग की है।

विज्ञापन


बताया गया कि चुनाव के बाद गांव में संक्रमण ने पैर पसार लिए है। गांव में लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। अस्सा गांव में निशू (40 वर्ष) पुत्र समय सिंह की तीन मई को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। इसके बाद इनके पिता समय सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। वहीं समय सिंह ने भी 12 मई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि गांव में बुखार और या कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अकबरपुर सादात में बीते 15 दिनों में 12 मौत हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कोरोना की जांच की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान पति प्रमोद कुमार ने बताया कि मैं और मेरा बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। लेकिन अब स्वस्थ हैं। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पूजा ने बताया कि गांव में बुखार से दर्जनों लोग ग्रसित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed