{"_id":"643817e5942fe108d90e1d30","slug":"corona-in-up-seven-new-positive-cases-of-corona-have-found-in-meerut-district-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले सात नए केस, मेरठ में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले सात नए केस, मेरठ में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 34
Thu, 13 Apr 2023 08:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Apr 2023 08:26 PM IST
सार
Corona Update : कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। मेरठ में एक दिन में सात नए केस मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 34 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेरठ जिले में बृहस्पतिवार को 756 लोगों की जांच की गई, जिनमें चार महिलाओं समेत कोरोना के सात मरीज मिले। तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 34 हो गई है, जिनमें से पांच अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 29 होम आइसोलेशन में हैं। जिले में करीब छह माह बाद 30 से ज्यादा सक्रिय केस हुए हैं।
विज्ञापन
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज जय भीम नगर, कंकरखेड़ा, पल्हेड़ा, संजय नगर, तहसील और जाहिदपुर के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 25 से 70 साल के बीच है। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। लगातार जांच बढ़ाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का वार्ड बनाया हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Encounter : 36 घंटे में तीन बड़े इनामी ढेर, पश्चिम से प्रयागराज तक खौफ खत्म, इनकी दहशत से कांपते थे लोग
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जा रहे हैं तो मास्क लगाएं। खांसी-जुकाम और बुखार है तो ज्यादा बाहर न निकलें और चिकित्सक को दिखाएं। मौसमी फल, सब्जियां खाएं और खूब पानी पीयें। अगर खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो कोरोना की जांच कराएं, घबराएं नहीं।
यह भी पढ़ें: Asad Encounter: हैरान कर देगा अतीक के बेटे असद का ये सच, खूब सुर्खियों में आया था नाम, अब मुठभेड़ में हुआ ढेर