फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in UP: Seven new positive cases of corona have found in Meerut district

Corona: रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले सात नए केस, मेरठ में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 34

Thu, 13 Apr 2023 08:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Apr 2023 08:26 PM IST
सार

Corona Update : कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। मेरठ में एक दिन में सात नए केस मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 34 हो गई है।

विज्ञापन
Corona in UP: Seven new positive cases of corona have found in Meerut district
कोरोना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेरठ जिले में बृहस्पतिवार को 756 लोगों की जांच की गई, जिनमें चार महिलाओं समेत कोरोना के सात मरीज मिले। तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 34 हो गई है, जिनमें से पांच अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 29 होम आइसोलेशन में हैं। जिले में करीब छह माह बाद 30 से ज्यादा सक्रिय केस हुए हैं। 

विज्ञापन


मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज जय भीम नगर, कंकरखेड़ा, पल्हेड़ा, संजय नगर, तहसील और जाहिदपुर के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 25 से 70 साल के बीच है। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। लगातार जांच बढ़ाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का वार्ड बनाया हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Encounter : 36 घंटे में तीन बड़े इनामी ढेर, पश्चिम से प्रयागराज तक खौफ खत्म, इनकी दहशत से कांपते थे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जा रहे हैं तो मास्क लगाएं। खांसी-जुकाम और बुखार है तो ज्यादा बाहर न निकलें और चिकित्सक को दिखाएं। मौसमी फल, सब्जियां खाएं और खूब पानी पीयें। अगर खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो कोरोना की जांच कराएं, घबराएं नहीं।

यह भी पढ़ें: Asad Encounter: हैरान कर देगा अतीक के बेटे असद का ये सच, खूब सुर्खियों में आया था नाम, अब मुठभेड़ में हुआ ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed