फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in UP: Five people including woman died from corona in West Uttar Pradesh at today

कोरोना का कहर: महिला समेत पांच की मौत, राज्यमंत्री विजय कश्यप का सहारनपुर में हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 19 May 2021 01:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 May 2021 01:37 PM IST
सार

पश्चिमा यूपी में कोरोना ने कहर मचाया हुआ है। कोरोना हर रोज न जाने कितने लोगों की जिंदगी छीन रहा है। उत्तर प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप के बाद कई और लोगों की कोरोना से मौत हो गई हैं। पढ़िए आज कितने लोगों की कोरोना से जान गई है।

विज्ञापन
Corona in UP: Five people including woman died from corona in West Uttar Pradesh at today
सोनू शेखर और उनकी माता का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में राजकीय विद्यालय कुर्ला के प्रधानाचार्य सोनू शेखर की माता का भी आज न्यूटिमा अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थीं। इससे पहले सोनू शेखर की शनिवार रात को कोरोना से मौत हो गई थी। गंभीर बात यह है कि सोनू शेखर का जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार सूरजकुंड पर उनके पारिवारिक मित्रों ने किया था। वहीं अब उनकी माता को मुस्लिम होने के कारण कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। लेकिन इस प्रक्रिया को कौन संपन्न कराएगा, इसे लेकर अब उनके मित्रगण भी परेशान हैं। उधर, राज्यमंत्री विजय कश्यप का सहारनपुर जनपद के कस्बा ननौता में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


उधर, हस्तिनापुर के जलालपुर मकबूलपुर निवासी 32 वर्षीय कृष्णपाल पुत्र सुक्खू की कोरोना से मौत हो है। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णपाल ने ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान के साथ मिलकर जोर शोर से चुनाव प्रचार किया था। इसके बाद वह संक्रमित हो गए थे। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। कई दिनों तक मेरठ के एक अस्पताल में उनका चला था। वहीं दौराला थाना क्षेत्र के अझौता गांव के पूर्व प्रधान कुलदीप सैनी की भी कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। बताया गया कि बुधवार सुबह उनकी मौत हुई है। इसके अलावा कस्बा लावड़ में सैनीनगर निवासी एक युवक की आज सुबह बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं फलावदा क्षेत्र में ब्लैक फंगस बीमारी की दस्तक से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि एक महिला इस बीमारी से पीड़ित है। पीड़ित महिला का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल हुई थी भाजपा विधायक विजय कश्यप की मौत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया है। वे करीब 20 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की रात करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम मोदी व मुख्यमंत्री सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेदांता अस्पताल के संचालक डॉ. नरेश त्रेहान से बात कर कश्यप के निधन की पुष्टि की थी।

पश्चिमा यूपी में कोरोना ने कहर मचाया हुआ है। कोरोना हर रोज न जाने कितने लोगों की जिंदगी छीन रहा है। उत्तर प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप के बाद कई और लोगों की कोरोना से मौत हो गई हैं। पढ़िए आज कितने लोगों की कोरोना से जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed