फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cooperative societies have gone digital, funds are reaching accounts directly: JPS Rathore

डिजिटल हुई सहकारी समितियां, सीधे खातों में पहुंच रही धनराशि : जेपीएस राठौर

Tue, 16 Sep 2025 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Cooperative societies have gone digital, funds are reaching accounts directly: JPS Rathore
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठ
- जिला सहकारी बैंक में 100 रुपये से ही खुलेंगे किसानों के खाते, 200 नए सदस्य बनाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। डिजिटल इंडिया से सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार कम हुआ है। अब सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के सीधे खाते में पहुंचता है। सहकारिता से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। समितियों से किसानों को एक ही छत के नीचे जनसुविधा केंद्र के माध्यम से कई सुविधाएं दी जा रही हैं।
यह बात सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने मंगलवार को गांव कैली में बीपैक्स सदस्यता महाअभियान के तहत हुए कार्यक्रम में कही। उन्होंने समिति के नए 200 सदस्यों को बधाई दी। कुछ लोगों को सदस्यता कार्ड भी बांटे। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था कि पूर्व की सरकारों में सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार होता था। किसानों का हक उन्हें नहीं मिल पाता था, अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के सभापति विमल कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं। सहकारी बैंकों में अब मात्र 100 रुपये में खाता खोल सकेंगे। बैंक किसानों के अलावा अन्य लोगों को भी कई योजनाओं से लाभांवित करेगा। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को खाद व बीज का पूरा लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति अध्यक्ष चक्रेश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत चौधरी, अंकुर सांगवान, अतुल त्यागी, भाजपा नेता उमेश त्यागी, सहकारी समिति संघ खरखौदा चेयरमैन बिजेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी, संतराम त्यागी, मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता संजीव राय, एआर कोआपरेटिव दीपक थरेजा, रामनाथ ठाकुर, बलराज सिंह, देवेंद्र पहलवान, मैनेजर नितिन गुप्ता, जन्म सिंह, राजवीर त्यागी, जितेंद्र त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठ

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed