{"_id":"5ea2c1813329761dbf7202eb","slug":"controversy-at-the-funeral-of-the-bjp-leader-s-father-and-corona-positive-pregnant-gave-birth-to-a-healthy-baby-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के पिता के अंतिम संस्कार में हुआ विवाद, कोरोना पॉजिटिव गर्भवती ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के पिता के अंतिम संस्कार में हुआ विवाद, कोरोना पॉजिटिव गर्भवती ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म
Fri, 24 Apr 2020 04:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस से भाजपा नेता (भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य) के पिता की मौत के बाद शुक्रवार को शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हुआ। श्मशान घाट पर आचार्यों ने अंतिम संस्कार कराने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि हमारी कोई जांच नहीं और न ग्लव्स, न सैनिटाइजर है। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर समझाया, तब जाकर अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
वहीं रजबन की रहने वाली कोरोना पॉजिटिव महिला ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्म दिया है। खुशी की बात यह है कि बच्चा स्वस्थ। लेकिन डॉ. आरती गुप्ता के मुताबिक बच्चे की पांच दिन बाद कोरोनोा जांच की जाएगी। फिलहाल बच्चे को उनके रिश्तेदारों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने की सख्ती
देहली गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने सख्ती कर दी है। वैली बाजार और खैर नगर के आसपास क्षेत्रों में अब नहीं दुपहिया वाहन और रिक्शा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिए गए। सोशल डिस्टेंस का पालन न कराने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, दिल्ली गेट थाना प्रभारी रवेंद्र पलावत ने क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान दुकानदारों को हिदायत दी।
विज्ञापन
उधर, मेडिकल को पूरी तरह से सील किया गया। नई बिल्डिंग में इमरजेंसी बनाई गई। इसी नई बिल्डिंग में ओपीडी चल रही है। क्योंकि सामान्य ओपीडी बन्द है। बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई कार या बाइक अंदर न लाए। कोरोना के मरीजों की वजह से अस्पताल संवेदनशील है। अस्पताल में लोग बाइक और कार ले आते थे। यहां एक गेट खुला हुआ है ताकि लोगों के आवागमन पर नजर रखी जा सके। मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज ने इसकी पुष्टि की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/