{"_id":"6830d6fb1081ca2b5802e848","slug":"contract-worker-working-on-power-line-died-due-to-electric-shock-uproar-meerut-news-c-72-1-mrt1058-134019-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी की करंट से मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी की करंट से मौत, हंगामा
विज्ञापन
परतापुर के मुजक्कीपुर में संविदा कर्मी की मौत के बाद अधिकारियों से आर्थिक मदद की मांग करते जिला
मेरठ। जानी ब्लॉक के मुजक्कीपुर गांव में शट डाउन लेकर बिजली लाइन पर कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया।
अमल्लापुर निवासी अखिल शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव मुजक्कीपुर में फाल्ट अटेंड कर बिजली लाइन ठीक करने शटडाउन लेकर आया था। इसी दौरान बिजली आपूर्ति चालू होने से वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता सम्राट मलिक भी मौके पर पहुंच गए। सम्राट मलिक ने डीएम से वार्ता कर घटना की जानकारी दी। तहसीलदार ने मौके पर आकर लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। लोगों ने बिजली विभाग के किसी भी अधिकारी के मौके पर नहीं आने तथा अधिशासी अभियंता को बार-बार बुलाने के बावजूद नहीं आने पर आक्रोश जताया। बाद में अधिशासी अभियंता विनय कुमार मौके पर पहुंचे। सपा नेता सम्राट मलिक ने बिजली विभाग की ओर से मृतक आश्रितों को दस लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। आर्थिक मदद के आश्वासन पर लोग शांत हुए। संविदा कर्मचारी के परिजनों ने तहरीर दी। इसमें कहा गया कि जिन अफसर-कर्मचारियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाए।
वर्जन
घटना की जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मृतक कर्मचारी के आश्रितों को आर्थिक मदद भी दिलाई जाएगी।
यदुनाथ यथार्थ, मुख्य अभियंता, मेरठ जोन द्वितीय
बिजली कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया
मेरठ। मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने बिजलीकर्मी पर तार जोड़ने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का आरोप लगाया। इसके विरोध में मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में बिजली न आने से व्यापारियों का नुकसान हुआ। व्यापारियों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज पर रखी सब्जी और फल खराब हो गए हैं। इससे भारी नुकसान हुआ है। मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने मुख्य अभियंता से फोन पर बात कर विरोध जताया। इस दौरान दिल्ली रोज नवीन सब्जी मंडी के अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र सैनी, नीरज सोनकर, जीशान अहमद, तरुण शर्मा, हाजी हारून, भारत वाल्मीकि, कुद्दूस प्रधान, शिवम शर्मा, दीपक शर्मा, अमन राय, आशु गुर्जर, कौशल कुमार, बब्लू प्रजापति, सुमित चौधरी, बबलू प्रधान रहे।