फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contestants busy in the preparation of the block chief

ब्लॉक प्रमुख की तैयारियों में जुटे दावेदार

Sun, 09 May 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Contestants busy in the preparation of the block chief
ब्लॉक प्रमुख की तैयारियों में जुटे दावेदार
विज्ञापन

सरूरपुर/माछरा। पिछले पांच दशक से ब्लॉक प्रमुख का ताज सरूरपुर गांव के सिर बंधता आया है, लेकिन इस बार इससे प्रमुख पद छीनने के आसार नजर आने लगे हैं।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए क्षेत्र के गांवों में सियासी सरगर्मी बढ़ गई हैं। ब्लॉक क्षेत्र में कुल 65 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। भले ही अभी प्रमुख पद की चुनाव की तारीख तय नहीं हुई हो लेकिन यहां प्रबल दावेदार ताल ठोक कर मैदान में उतर चुके हैं।
प्रमुख पद के जो दावेदार सामने आ रहे हैं उनमें पाली के अरुण सोम, कस्बा हर्रा और खिवाई के नगर पंचायत बनने के बावजूद यहां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति मनोज कुमार का नाम है। दो योजनाओं में प्रमुखी करने वाले राजेंद्र सिंह भी मैदान में हैं, उनके ही परिवार की निवर्तमान सरूरपुर की प्रधान प्रधान कविता भी प्रमुख पद की दावेदार है। दबथुआ गांव के कपिल चौधरी, छुर गांव के एक अन्य प्रत्याशी, कस्बा हर्रा के हारुन अली के अलावा भी कुछ अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के चुनाव संपन्न होने के बाद अब क्षेत्र मे ब्लॉक प्रमुख पद के संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव जीत कर आए बीडीसी सदस्यों से जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक माछरा का प्रमुख पद अनारक्षित श्रेणी में है। अभी तक मात्र दो ही ऐसे संभावित प्रत्याशी मिले हैं जो ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक नजर आए हैं। ब्लॉक माछरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजवीर सिंह मावी जो कि शहजादपुर निवासी है और संभावित प्रत्याशी भी है। 2010 में वह ब्लॉक प्रमुख माछरा चुने गए हैं। इसके बाद वह माछरा ब्लॉक प्रमुख पद 2015 में पिछडे़ वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया था जिसमें पूर्व प्रमुख ब्रजवीर सिंह मावी की पत्नी कौशल्या गुर्जर अब तक ब्लॉक प्रमुख पद पर रही। उधर ब्रजवीर सिंह मावी का कहना है कि वह भाजपा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है। जैसा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी निर्देश देंगे वह वैसा ही करेंगे। उधर रहदरा से योगेश त्यागी भी भाजपा के ही सदस्य हैं। यह भाजपा माछरा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मेरठ के पद पर भी रह चुके हैं। योगेश त्यागी का कहना है कि वह भी ब्लॉक प्रमुख माछरा के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं और चुनाव लड़ने के इच्छुक भी है।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार दावेदार
- भाजपा पार्टी से कर रहे दावेदारी
मवाना। मवाना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। संभावित प्रत्याशियों ने भाजपा से टिकट प्राप्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। चार नाम ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी के लिए सामने आ रहे हैं। चारों ही भाजपा से स्वीकृति प्राप्त करने की लाइन में बताए जा रहे हैं। तीन का कहना है कि पार्टी से स्वीकृति मिलेगी, तभी लडेंगे।
मतगणना समाप्त होने के बाद से अब ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों की निगाह बीडीसी सदस्यों पर है। सभी बीडीसी सदस्यों से संपर्क में जुट गए हैं। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दावेदारों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज पहाड़पुरिया की पत्नी अनीता पहाड़पुरिया तथा योगेश प्रधान की पत्नी गीता पायल हैं। दोनों ही निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
वहीं तीसरी प्रत्याशी भोला चौधरी की पत्नी मालविका चौधरी हैं। तीनों ही भाजपा से दावेदारी प्राप्त करने के प्रयास में हैं। तीनों का कहना है कि यदि पार्टी से स्वीकृति मिलेगी, तभी चुनाव लडेंगे। वहीं तीनों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त संख्या में बीडीसी सदस्य हैं। इस संबंध में पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है। जिस चौथे दावेदार का नाम सामने आ रहा है। बताया गया है कि वे भी भाजपा की लाइन में ही हैं।
दौराला ब्लॉक प्रमुख पद जीतना भाजपा के लिए चुनौती
- जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में तीनों सीटों पर मिली भाजपा को हार
- पूर्व विधायक योगेश वर्मा के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी भी प्रमुख पद की दावेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य की अधिकतर सीटों पर मुंह की खाने के बाद भाजपा के सामने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है। दौराला ब्लॉक की सभी तीनों सीटों पर भाजपा को हार मिली। दौराला ब्लॉक पर रालोद का पूर्व से ही कब्जा रहा है और सपा व रालोद की जुगलबंदी प्रमुख पद के लिए भी भाजपा पर भारी पड़ने वाली है।
दौराला ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य की तीन सीट वार्ड छह, सात व आठ आती है। वार्ड छह व सात पर बसपा ने कब्जा जमाया, जबकि वार्ड आठ पर रालोद प्रत्याशी ने जीत हासिल की। तीनों सीट पर भाजपा कहीं भी मुकाबले में नहीं दिखी। ऐसे में दौराला ब्लॉक प्रमुख पद पर भी भाजपा को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। दौराला ब्लॉक प्रमुख की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है। अभी तक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को लेकर पत्ते नहीं खोले है। परंतु, भाजपा से देदवा गांव की शर्मिष्ठा पत्नी ऋषिपाल को मैदान में उतारा जा सकता है। शर्मिष्ठा बड़कली नेकपुर के वार्ड 12 से निर्विरोध चुनाव जीती। इसके अलावा इसी गांव की सुष्मलता पत्नी भजनसिंह वर्मा भी प्रमुख पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने वार्ड 44 से चुनाव जीता। रालोद भी अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगा। वहीं, पूर्व विधायक योगेश वर्मा के सपा में शामिल होने के बाद उनके भाई पूर्व दौराला ब्लॉक प्रमुख राजन वर्मा की पत्नी दुर्गेश भी प्रमुख पद की दावेदार है। उन्होंने चरला निहोरी के वार्ड 68 से निर्विरोध चुनाव जीता। दुर्गेश के पति राजन वर्मा 2010 में दौराला ब्लॉक से निर्विरोध प्रमुख चुने गए थे। हालांकि दौराला ब्लॉक पर रालोद के प्रत्याशियों का अधिक कब्जा रहा है। राहुल देव, उनकी पत्नी व भाई सचिन अहलावत दौराला ब्लॉक के प्रमुख रह चुके हैं। यदि इस सीट पर सपा व रालोद की जुगलबंदी होती है तो भाजपा के लिए यहां मुश्किल पैदा हो जाएगी।
ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों ने संपर्क साधना किया शुरू
बहसूमा/हस्तिनापुर/जानीखुर्द। ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों ने बीडीसी सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हस्तिनापुर ब्लॉक में 59 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं जो ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे। सरकार द्वारा 14 से 20 मई के बीच चुनाव कराने की मंशा को भांपते हुए प्रमुख के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। दावेदार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर मिठाई की डिब्बा भेजकर बधाई भी दे रहे हैं। दावेदार सदस्यों को पक्ष में करने के लिए मोल-भाव भी शुरू हो गया है।
हस्तिनापुर विधान सभा गुर्जर बाहुल्य होने के कारण व आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कोई भी दल गुर्जर जाति को नाराज करने की हिमाकत नहीं जुटा पा रहा है। भाजपा, सपा व बसपा द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं करना इसके पीछे अभी तक ब्लॉक प्रमुख के दावेदार प्रत्याशियों में हस्तिनापुर नगर पंचायत से चेयरमैन पद पर दावेदारी जता चुके गौरव चौहान अपने भाई सनी को व रानी नंगला के पूर्व प्रधान नितिन पोसवाल व निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर मुखिया के पीए रहे नीरज नागर के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इनके अलावा कुछ पार्टी के टिकट की घोषणा के इंतजार में है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुसुम सिद्धार्थ के बेटे हिमांशु सिद्धार्थ दोबारा अपने परिवार से प्रमुख बनाने की जुगत में है। सभी प्रत्याशी सदस्यों से जोड़-तोड़, विकास कार्य व मोल-तौल की गोठिया भिड़ा रहे हैं।
वहीं, हस्तिनापुर में ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा जमाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मठाधीश अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने की जुगत में लगे हैं।
विकासखंड के ग्राम पंचायत चुनाव में 59 बीडीसी सदस्य अपने क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे। इसके लिए दावेदारों ने बीडीसी सदस्यों के घर मिठाई भेजना भी शुरू कर दिया है।

जानी ब्लॉक में चुनाव होने के तुरंत बाद से दो भावी प्रत्याशी चुनाव मैदान में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशी भाजपा के समर्थन से बीडीसी सदस्यों से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। जिनमें से एक भावी प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार और दूसरा भावी प्रत्याशी हरिंद्र सिंह है। जबकि एक अन्य भावी प्रत्याशी दो दिनों से ही चुनावी मैदान में दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed