फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   contenor illuson car, two person died

कंटेनर ने कार को टक्कर मारी, दो की मौत

Fri, 17 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
contenor illuson car, two person died
खरखौदा में जाहिदपुर के पास कंटर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : KITHOR
खरखौदा(मेरठ)। मोहिउद्दीनपुर रोड पर गांव धनतला स्थित शराब के ठेके के सामने सीमेंट से लदे कंटेनर ने सामने से आ रही वैगनआर कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो युवकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि घायलों दो अन्य युवकों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बिष्ट के अनुसार गुड्डू गुर्जर (30) पुत्र मेहर सिंह, सचिन गिरी (28) पुत्र अजय गिरी निवासीगण सीकरी खुर्द मोदीनगर, दीपक पुत्र नगेंद्र निवासी अमराला थाना मोदीनगर वैगनआर कार में सवार होकर बृहस्पतिवार शाम को थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला निवासी अपने दोस्त शोभित पुत्र पप्पू से मुलाकात करने आए थे। ये शोभित को साथ लेकर खरखौदा कस्बा आ रहे थे। कार मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा रोड पर गांव धनतला स्थित देशी शराब के ठेके के सामने पहुंची। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे सीमेंट से लदे कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार चारों दोस्त गंभीर रूप ये घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उधर, सूचना पाकर पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से कार में पीछे बैठे शोभित एवं दीपक को मेरठ के निजी अस्पताल के लिए भेज दिया। वहीं, चालक गुड्डू एवं सचिन गिरी दोनों कार में बुरी तरह फंस रहे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला तथा अस्पताल के लिए लेकर चली। पुलिस दोनों को मेडिकल लेकर पहुंची वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायलों की जेब से मिले मोबाइल फोन एवं कागजों के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन मौके पर नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन

बड़ा हादसा हो सकता था
दोनों वाहन टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े हाईटेशन लाइन के पोल से टकरा गए। लाइन में उस वक्त करंट दौड़ रहा था। शुक्र रहा कि पोल तो झुक गया। यदि लाइन का तार टूट जाता तो और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed