फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   consumers upset over power cuts

बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Mon, 07 Sep 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
consumers upset over power cuts
मेरठ। बिजली की कमी नहीं होने के दावे के बीच शहर में कटौती जारी है। रविवार को पल्लवपुरम क्षेत्र के कई बिजलीघरों की सप्लाई शटडाउन के चलते बाधित रही। वहीं, शहर के दर्जनभर बिजलीघरों पर आंखमिचौली चलती रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गांवों और शहरों में भरपूर बिजली आपूर्ति के निर्देेश दे रखे हैं। इसके बावजूद शहरी उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रविवार को 220 केवी मोदीपुरम ट्रांसमिशन की मेंटेनेंस के चलते पल्लवपुरम क्षेत्र के चार फीडरों के साथ अम्हैड़ा, ललसाना और लेडीज पार्क फीडर की आपूर्ति सुबह 10 से 12 बजे तक बाधित रही। इससे परेेशान बिजलीघरों पर फोन करके जानकारी करते रहे। वहीं, 12 बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके अतिरिक्त लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, नौचंदी, शारदा रोड, बिजली बंबा बाईपास, टीपीनगर, रामलीला ग्राउंड, हापुड़ रोड, काजीपुर, मेडिकल, सेंट लुक्स, बेगमपुल एवं सदर आदि बिजलीघरों में आंखमिचौली जारी रही।
विज्ञापन

मीटर रीडरों पर गिरेगी गाज
मीटरों के जरिए बिजली चोरी के मामले में ऊर्जा निगम हरकत में आ गया है। डिस्कॉम एमडी ने शाहपीर गेट क्षेत्र में स्मार्ट मीटर में मिली विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बिलिंग एजेंसियों को मीटर रीडरों का तत्काल क्षेत्र बदलकर अवगत कराने के लिए भी कहा है। मीटर में छोड़ी जा रही रीडिंग की वसूली बिलिंग एजेंसी से करने के निर्देश दिए। वहीं, अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए मॉर्निंग रेड शुरू कर दी हैं। बिजली चोरी मिलने पर जेई और लाइनमैन को सख्त किया जा रहा है। यदि इसके बावजूद चोरी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed