फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction work worth 74 crores is pending in Meerut Medical College, how will aiims become

एक्सक्लूसिव: मेडिकल कॉलेज में 74 करोड़ के निर्माण कार्य अधूरे, ऐसे पूरा नहीं होगा ‘एम्स’ सपना

Fri, 09 Aug 2019 10:42 AM IST
कपिल kapil अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Aug 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Construction work worth 74 crores is pending in Meerut Medical College, how will aiims become
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ मेडिकल कॉलेज को कई बार एम्स जैसा बनाए जाने के दावे किए जा चुके हैं, लेकिन मेडिकल के वर्तमान हालात से ऐसा संभव होता नहीं लग रहा है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में 74 करोड़ रुपये से ज्यादा के निर्माण और सुधार कार्य अभी तक अधूरे पड़े हैं। पांच निर्माण कार्य ऐसे हैं, जो बीच में ही अटके हुए हैं, जबकि एक निर्माण कार्य ऐसा है, जो अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है। यह कब पूरे या शुरू हो पाएंगे, इसकी भी अभी तक कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। कई निर्माण कार्य तो ऐसे हैं, जिन्हें पूरा करने की समय अवधि भी पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


कोई 41 प्रतिशत पूरा तो कोई 55 प्रतिशत
10 नग मॉड्यूलर ओटी का उच्चीकरण होना है। इसकी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड है। अभी तक यह करीब 85 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। मेडिकल कॉलेज का जीर्णोद्धार 55 प्रतिशत और नर्सिंग कॉलेज का जीर्णोद्धार 41 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। यह सभी कार्य यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड कर रही है। लेक्चर थियेटर व केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत पूरा हो पाया है। यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड कर रहा है। रिसेप्शन हॉल का कार्य शुरू हुए करीब आठ माह का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ 30 प्रतिशत कार्य ही संपन्न हुआ है। समय से कार्य पूरा करने में सिर्फ तीन माह बाकी हैं। वहीं, बर्न यूनिट शुरू हुए दो माह हो चुके हैं और सिर्फ तीन प्रतिशत कार्य संपन्न हुआ है। समय से पूरा होने में इसे सिर्फ पांच माह का समय बाकी है। भवन मरम्मत का कार्य भी सिर्फ 49 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है।

विज्ञापन

कार्य                   मूल लागत           प्रारंभ होने की तिथि          खत्म होने की तिथि
मॉड्यूलर ओटी       22.49 करोड़ रुपये       मार्च 2015                   अक्तूबर 2018
के उच्चीकरण

कॉलेज का जीर्णोद्धार    4.98 करोड़ रुपये        मई 2016                     सितंबर 2018

नर्सिंग कॉलेज का       2.03 करोड़ रुपये         सितंबर 2016                सितंबर 2018
जीर्णोद्धार                

लेक्चर थियेटर व      16.17 करोड़ रुपये         मई 2016                   दिसंबर 2018

केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण              
भवन परिसर की मरम्मत  6.19 करोड़ रुपये         जून 18                      अक्तूबर 19
रिसेप्शन हॉल                  3.32 करोड़ रुपये          दिसंबर 18                अक्तूबर 19
बर्न यूनिट                       2.98 करोड़ रुपये          जून 19                     दिसंबर 19

यह परियोजनाएं शुरू ही नहीं हो पाई हैं।
लेबर रूम, मॉड्यूलर         16.74 करोड़ रुपये      
ऑपरेशन थियेटर का उच्चीकरण                       

कार्यों को जल्द संपन्न कराने के जारी किए निर्देश
इन कार्यों को जल्दी संपन्न कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कुछ कार्य पूरे होने के करीब हैं। वह जल्द ही संपन्न हो जाएंगे। जो कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में कार्यदायी संस्थाओं से भी बात की गई है। - डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed