{"_id":"5de96aec8ebc3e54d4470754","slug":"construction-plant-and-2-battery-recycling-unit-sealed-modipuram-news-mrt4572563186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस्ट्रक्शन प्लांट और दो बैटरी रिसाइकलिंग यूनिट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस्ट्रक्शन प्लांट और दो बैटरी रिसाइकलिंग यूनिट सील
विज्ञापन

मोदीपुरम। मेरठ में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कई जगह कार्रवाई की। टीम ने मेरठ-बागपत रोड का निर्माण कर रहे राजश्यामा कंस्ट्रक्शन प्लांट को सील कर दिया। इसके अलावा दो अन्य जगह पर भी सील लगाई है। मंडप के बाहर जलाए जा रहे कूड़े को लेकर भी कार्रवाई की है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने बागपत-मेरठ रोड के निर्माण के लिए संचालित राजश्यामा कंस्ट्रक्शन यूनिट (रेडी मिक्स कंक्रीट) अवैध रूप से चल रही थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कोई एनओसी नहीं ली गई थी। टीम मौके पर पहुंची। मैनेजर से एनओसी मांगी तो वह सही जवाब नहीं दे सका। टीम ने रेडी मिक्स क्रंकीट प्लांट को सील कर दिया। इसके बाद बागपत रोड पर दौलतपुर के पास बिट्टू और मूसा ने बैट्री रिसाइकलिंग की यूनिट लगा रखी है। जिससे वायु प्रदूषण फैल रहा था। दोनों यूनिट के पास कोई एनओसी और दस्तावेज नहीं थे। इन दोनों को सील किया गया। इसके बाद टीम मोदीपुरम बाईपास पहुंची। हाईवे पर गांव डाबका स्थित चंद्रिका फार्म हाउस के बराबर में फार्म का कूड़ा, पॉलिथीन व अन्य सामग्री जलाई जा रही थी, जिससे धुआं फैल रहा था। चंद्रिका फार्म हाउस और तीनों अन्य यूनिट पर जुर्माना लगाने के लिए रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ को भेजी है।
मेरठ में फिर से बढ़ गया प्रदूषण
दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप सिस्टम लागू है, जिसके अंतर्गत लगातार कार्रवाई की जी रही है। दो दिन से टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जा रही हैं। दिन के अलावा नाइट पेट्रोलिंग टीम भी लगातार जारी है। दो दिन से मेरठ में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।
विज्ञापन
- डॉ. योगेंद्र कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी