फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of water tank in Dabthuwa stopped, demand for other land

Meerut News: दबथुवा में पानी की टंकी का निर्माण रुका, दूसरी जमीन की मांग

Mon, 16 Mar 2026 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Construction of water tank in Dabthuwa stopped, demand for other land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत तहसील सरधना क्षेत्र के गांवों में हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए चल रही योजनाओं में बाधा आ रही है। इस संबंध में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता ने एसडीएम को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।

अधिशासी अभियंता आकांशु सिंह ने बताया कि गांव दबथुवा में पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी और अन्य निर्माण कार्य के लिए तहसील स्तर से भूमि उपलब्ध कराई गई थी। जल निगम द्वारा उस भूमि पर ट्यूबवेल का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि उच्च जलाशय का करीब 50 प्रतिशत निर्माण भी हो चुका है। बताया गया कि वर्ष 2022 में सेना के एक अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए उक्त स्थल पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। इसके चलते योजना अधूरी रह गई और ग्रामीण अब तक शुद्ध पेयजल से वंचित हैं।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों का भुगतान भी संबंधित फर्म को किया जा चुका है, जिससे निर्माण अधूरा रहने पर वित्तीय हानि की स्थिति भी बन रही है। इसके अलावा खंड विकास सरूरपुर की ग्राम समूह पेयजल योजना में गांव भूनी और कक्केपुर को शामिल करते हुए डीपीआर तैयार की गई है, जिसे शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। हालांकि गांव भूनी के कुछ ग्रामीण अलग उच्च जलाशय की मांग कर रहे हैं और वितरण लाइन बिछाने का कार्य नहीं होने दे रहे हैं, जिससे योजना के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जल निगम ने एसडीएम से आग्रह किया है कि गांव दबथुवा में पेयजल योजना को पूरा कराने के लिए शीघ्र उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जाए और गांव भूनी में उत्पन्न विवाद का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed