फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of Pillokhari police station has started in Meerut, SSP has identified 3500 square meters of land

UP: अपराधियों की आएगी शामत, मेरठ में नया थाना बनाने की तैयारी तेज, SSP ने चिह्नित की 3500 वर्ग जमीन

Mon, 30 Oct 2023 07:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Oct 2023 07:23 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के लिसाड़ी गांव में अपराधियों की शामत आएगी। अब जिले में एक और नया थाना बनाने की तैयारी तेज हो गई है। एसएसपी ने इसके लिए 3500 वर्ग जमीन चिह्नित की है।

विज्ञापन
Construction of Pillokhari police station has started in Meerut, SSP has identified 3500 square meters of land
मेरठ में पिलोखड़ी पुलिस चौकी को थाना बनाने की तैयारी शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में लोहियानगर के बाद अब एक और नया थाना बनाने की कवायद शुरू हो गई है। लिसाड़ी गांव में पिल्लोखड़ी थाना बनाने के लिए नगर निगम की 3500 वर्ग मीटर जमीन पुलिस ने कब्जा मुक्त कर ली है। दावा है कि इस जमीन पर जल्द ही नए थाने का निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि लिसाड़ी गांव में नगर निगम की 3500 वर्ग मीटर जमीन को चिह्नित करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने का आदेश दे दिया है। अधिकारी पिल्लोखड़ी थाने के लिए लंबे समय से जमीन तलाश कर रहे थे। इस समय जिले में 33 थाने संचालित हैं।

विज्ञापन

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित गांव लिसाड़ी में नगर निगम की 3500 वर्ग गज जमीन है। जमीन को पिल्लोखड़ी थाना बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। जल्द जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। जमीन को कब्जा मुक्त करने के बाद थाने का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। पिल्लोखड़ी थाने में चौकी समर गार्डन और पिल्लोखड़ी चौकी का क्षेत्र सहित कुछ क्षेत्र ब्रह्मपुरी और परतापुर थाने से काटकर भी जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed