फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of new collectorate building will start in June

Meerut News: नवीन कलक्ट्रेट भवन का निर्माण जून में होगा शुरू

Thu, 16 May 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 16 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Construction of new collectorate building will start in June
शामली    र्निमाणाधीन कलेक्ट्रेट
शामली। नवीन कलक्ट्रेट भवन का अधूरा कार्य जून में शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण एजेंसी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद कार्य शुरू करेगी। कलक्ट्रेट भवन 31 दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव में नवीन कलक्ट्रेट भवन के लिए 29 करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। शासन की ओर से जीएसटी की धनराशि को छोड़कर राजकीय निर्माण एजेंसी को अवशेष धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। निर्माण एजेंसी नवीन कलक्ट्रेट निर्माण पर 27 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च कर चुकी है। शासन से जीएसटी की एक करोड़ 95 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त कर चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 आने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद चुनाव आचार संहिता खत्म हो जाएगी। निर्माण एजेंसी कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर दयाराम सिंह ने बताया कि जून में ही शासन से नवीन कलक्ट्रेट निर्माण के लिए पांच करोड़ 50 लाख रुपये का रिवाइज इस्टीमेट की धनराशि स्वीकृत हो जाएगी। 31 दिसबर तक नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। अगले साल कार्यालय नवीन कलक्ट्रेट भवन शिफ्टिंग हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed