{"_id":"6925bda2c92e9f001b0bb5a2","slug":"constitution-gives-a-sense-of-duty-along-with-rights-dinesh-kumar-meerut-news-c-72-1-mct1011-144521-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मार्शल चौक महिला और युवक पर लाठी और बेल्ट से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मार्शल चौक महिला और युवक पर लाठी और बेल्ट से हमला
विज्ञापन
लोगों ने मोबाइल से बनाई वीडियो, किसी ने बचाने का नहीं किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की मार्शल पिच चौक पर सोमवार रात एक युवक और एक महिला पर लाठी और बेल्ट से हमला किया। हमले में दोनों चोट लगने से घायल हो गए। घटना के दौरान राहगीर एकत्रित हो गए। किसी राहगीर ने घटना की वीडियो भी बनाई लेकिन किसी ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पुलिस को मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
अंबेडकर रोड मार्शल पिच निवासी नरेंद्र, अशोक, सोनू, अमित ने बताया कि यहां सुबह से रात तक युवाओं की भीड़ खड़ी रहती है। आसपास के क्षेत्र में शाम होते ही देर रात तक नशेड़ियों का हुड़दंग बना रहता है। सोमवार रात आठ बजे एक युवक और एक महिला को पांच युवक डंडे व बेल्ट से पीट रहे थे। मारपीट को देख आसपास खड़े लोग मौके पर पहुंचे और तमाशबीन रहे। किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। दो पुलिसकर्मी बाइक से गश्त कर रहे थे उन्हें आता देख हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को मौके से हटाया। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है की फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।