{"_id":"67159ed17f7d03f44d0894e4","slug":"constables-son-dies-after-being-shot-double-barrel-found-lying-nearby-meerut-news-c-72-1-mrt1061-123226-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांस्टेबल के बेटे की गोली लगने से मौत, पास में पड़ी मिली दोनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांस्टेबल के बेटे की गोली लगने से मौत, पास में पड़ी मिली दोनाली
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। डिफेंस एन्क्लेव में रविवार सुबह सिद्धांत राठी (22) का गोली लगा शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पड़ा मिला। शव के पास में ही लाइसेंसी दोनाली भी मिली। सिद्धांत दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल विजय कुमार का बेटा था। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है, लेकिन कारण की जानकारी नहीं दी।
सरधना रोड स्थित डिफेंस एन्क्लेव निवासी विजय कुमार आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हैं। विजय कुमार मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। काफी समय से परिवार के साथ मेरठ में रह रहे हैं। कांस्टेबल के परिवार में मां केला देवी, पत्नी दीपा, एक बेटा सौरभ व सिद्धांत राठी था। छोटा बेटा सिद्धांत सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। शनिवार रात सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था।
इसके बाद सिद्धांत तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया था। रविवार सुबह जब युवक काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई थी। परिजनों ने ऊपर जाकर आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। पास में ही पिता विजय की लाइसेंसी दोनाली पड़ी थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। युवक के आत्महत्या करने की आशंका है।