फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable suspended in case of loss of service pistol and 10 cartridges

Meerut News: सर्विस पिस्टल और 10 कारतूस गुम होने के मामले में सिपाही निलंबित

Sun, 02 Feb 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Constable suspended in case of loss of service pistol and 10 cartridges
मेरठ। सड़क हादसे के बाद सर्विस पिस्टल और 10 कारतूस गुम होने के मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सिपाही नीरज सैनी को निलंबित कर दिया। पिस्टल और कारतूस का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच में लगी है।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी सिपाही नीरज सैनी की ड्यूटी शास्त्रीनगर निवासी बार संचालक सतीश तेवतिया की सुरक्षा में लगी थी। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे नीरज ड्यूटी से घर लौट रहा था। गंगानगर एक्सटेंशन में बाग के पास उसकी बाइक सड़क पर अचानक से आए घोड़े से टकरा गई। घोड़े की मौत हो गई। जबकि नीरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया। किसी तरह वह उठकर एच-ब्लॉक स्थित देव अनंत हॉस्पिटल पहुंचा। वहां चेहरे व हाथ पर पट्टी कराई। जब वह घर पहुंचा तो उसकी सर्विस पिस्टल गुम थी।
विज्ञापन

नीरज ने सुबह मामले की जानकारी पुलिस लाइन में दी। भावनपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल पर तलाश की, लेकिन पिस्टल नहीं मिली। पुलिस ने पास में एक कॉलेज के गेट पर लगे दो कैमरे की फुटेज देखी। इसके बाद उससे आगे एक होटल के बाहर लगे कैमरों की फुटेज भी चेक की। हॉस्पिटल में भी टीम ने फुटेज जांची और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की थी। फुटेज में नीरज अकेले ही बाइक से हॉस्पिटल आता दिखाई दिया था। सिपाही की ओर से भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिस्टल गुम होने को ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने सिपाही पर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना न देने पर चौकी प्रभारी निलंबित
घटनाओं की सूचना उच्चाधिकारियों को न देने पर एसएसपी ने लिसाड़ी गेट थाने की समर गार्डन चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी को निलंबित कर दिया। 27 जनवरी को बिजली बंबा बाईपास स्थित नूरनगर अंडरपास पर खड़े 10-12 लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा 30 जनवरी को एक व्यक्ति के साथ 11.50 लाख रुपये लूट की सूचना आई थी। जांच में घटना फर्जी पाई गई थी। चौकी प्रभारी ने दोनों घटनाओं की सूचना उच्चाधिकारियों को समय पर नहीं दी। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed