{"_id":"673bb0c2764ab9671a062907","slug":"constable-slapped-on-complaint-of-house-dispute-mawana-news-c-40-1-smrt1041-106967-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मकान के विवाद की शिकायत पर कांस्टेबल ने जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मकान के विवाद की शिकायत पर कांस्टेबल ने जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी आईटीबीपी में तैनात महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से की शिकायत में कहा कि मकान के विवाद में थाने में पति के साथ शिकायत लेकर गई थी। थाने में सिविल ड्रेस में एक कांस्टेबल ने उसके पति को थप्पड़ मारकर वहां से भगा दिया। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मोहल्ला काबली गेट निवासी तरन्नुम ने सीओ अभिषेक पटेल से की शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में आईटीबीपी में दिल्ली में तैनात है। पति के अलावा जेठ व जेठानी मवाना में रहते हैं। 18 नवंबर को वह अपने पति के साथ मकान पर आए थे। जेठ ने देखते ही गाली गलौज शुरु कर दी तथा अभद्र व्यवहार किया।
जेठ-जेठानी ने मारपीट करते हुए उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। आरोपी धमकी दे रहे हैं कि तुम्हारा यहां कुछ नहीं है। यहां दिखाई दिए तो जिंदा नहीं जा पाओगे। साथ ही पति पर झूठा इल्जाम लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इस संबंध में शिकायत करने के लिए पति के साथ थाने गई तो थाने में सिविल ड्रेस में तैनात कांस्टेबल ने उसके पति को चांटा मारा तथा वहां से भगा दिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच कराकर कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।