फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable sent to jail in Sureshpal's death case

Meerut News: सुरेशपाल की माैत के मामले में सिपाही को जेल भेजा

Sat, 11 Jan 2025 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Constable sent to jail in Sureshpal's death case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। बृहस्पतिवार को नगर के मवाना बस स्टैंड के समीप संदिग्ध हालात में गांव झीडियो निवासी सुरेशपाल का शव फांसी से लटका मिला था। वहीं पुलिस ने मकान मलिक को हिरासत में लेते हुए थाने ले आए। शुक्रवार को पुलिस ने पकड़े गए सिपाही सतेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में चालान कर दिया।
नगर के मवाना बस स्टैंड के समीप किराये के मकान में थाना किठौर के गांव नवल सूरजपुर निवासी सतेंद्र पुत्र राजपाल रहते हैं। सतेंद्र यूपी पुलिस में सिपाही है और जिला मुरादाबाद के संभल में सीओ के कार्यालय में तैनात है। वह दो दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने घर आया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के गांव झीडियो निवासी सुरेशपाल पुत्र अनूप सिंह ने करीब दो साल पहले सतेंद्र को 10 लाख रुपये उधार दिए थे। 2 मार्च को सुरेशपाल की बेटी की शादी के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। बुधवार शाम सतेंद्र ने सुरेशपाल को कॉल कर उधार लिए 10 लाख रुपये लौटाने के लिए अपने घर बुलाया था। बृहस्पतिवार की सुबह सतेंद्र ने उसके परिजनों को सूचना दी कि छत के जाल में रस्सी का फंदा बनाकर सुरेशपाल ने जान दे दी है। बड़ा बेटा अनुपम साथी सचिन नागर के साथ सतेंद्र के घर पहुंचा। वहां पिता का शव जमीन पड़ा हुआ था। अनुपम ने आरोपी सिपाही सतेंद्र व उसके पुत्र अतुल व रिश्तेदार जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र निवासी गांव छुछाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुरेशपाल की मौत का कारण हैंगिंग आने पर पकड़े गए सिपाही सतेंद्र का आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में चालान कर दिया। वहीं, पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आरोपी सतेंद्र को जेल भेजा गया है।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed